{"_id":"5bddd4c8bdec2269917260dd","slug":"41541264584-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन व एरियर भुगतान को स्वास्थ्यकर्मियों ने ठप कयि कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन व एरियर भुगतान को स्वास्थ्यकर्मियों ने ठप कयि कामकाज
Updated Sat, 03 Nov 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया (बलिया)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा के स्वास्थ्य कर्मियों ने शनिवार को वेतन भुगतान व पिछले वर्ष की एरियर व बोनस को लेकर कामकाज ठप कर दिया। अस्पताल के अधीक्षक ने सीएमओ से वार्ता कर वेतन भुगतान का आश्वासन दिया तब दो घंटे बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने कामकाज शुरू किया। कर्मचारियों के कामकाज ठप करने की वजह से दो घंटे तक मरीज हलकान रहे। हालांकि स्वास्थ्य कर्मियों ने चेतावनी दिया कि सोमवार से पहले भुगतान नहीं हुआ तो पुन: आंदोलन किया जाएगा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में करीब 20 स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती है। इन स्वास्थ्य कर्मियों के पिछले साल का एरियर व बोनस का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। जबकि सरकार का निर्देश है कि दीपावली से पहले सभी कर्मियों का वेतन भुगतान कर दिया जाय, बावजूद सोनबरसा अस्पताल के स्वास्थ्य कर्म यिों का पिछले वर्ष के एरियर व बोनस की भुगतान की बात तो दूर, इनके अक्टूबर माह के वेतन का भी भुगतान नहीं किया गया है। जिससे स्वास्थ्य कर्मियों में आक्रोश है। फार्मासिस्ट निर्भयनरायन शुक्ल, एक्सरे टेक्निशियन दिलीप भारती, स्टाफ नर्स विनीता शर्मा, मालती देवी, अंजनी सूिंह, आनन्द कुमार सिंह, शिवशंकर गुप्ता, नीरज श्रीवास्तव, ओमप्रकाश, वंशीधर आदि ने कहा कि सीएमओ के लापरवाही कीवजह से हमलोगों का पिछले वर्ष का एरियर व बोनस के साथ ही अक्टूबर माह के वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। चेतावनी दिया कि सोमवार से पहले भुगतान नहीं होने पर वह एक बार फिर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस बाबत सीएचसी के अधीक्षक डा. विजय कुमार यादव ने कहा कि सीएमओ से वार्ता कर इनके वेतन व पिछले वर्ष के एरियर व बोनस का भुगतान कराया जाएगा।