{"_id":"5bddd4b3bdec226997413bac","slug":"41541264563-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यशाला में कोटेदारों ने डोर स्टेप डिलीवरी की रखी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यशाला में कोटेदारों ने डोर स्टेप डिलीवरी की रखी मांग
Updated Sat, 03 Nov 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिला कोटेदार संघ के तत्वावधान में जिले भर के कोटेदारों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन नगर के टीडी कालेज के मनोरंजन हाल में किया गया। जिसमें कोटेदारों से संबंधित समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। राशन के दुकानदारों द्वारा अपनी समस्याओं को गंभीरता से कार्यशाला में रखा गया।
कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा कि शासन द्वारा होम डिलीवरी की सुविधा दी गई है। लेकिन प्रशासन के लोग उसे पूरा नहीं कर रहे है। हर बार राशन कोटेदार ही चोर बनता है। जबकि शासन-प्रशासन के लोग शासनादेश का पालन नहीं करते हैं फिर भी उन्हें कोई पूछने वाला नहीं है। बतौर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि कोटेदारों को शासन से मिलने वाली सुविधाएं दिलाई जाएंगी। दुकानदार अपने वितरण में अगर पारदर्शिता लाएं तो उनका उत्पीड़न ही न हो। जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय ने कहा कि कोटेदार गांव के कोने-कोने में बसे एक-एक कार्डधारक को नियम के साथ पूरी पारदर्शिता रखते हुए राशन वितरण कराएं। हम भी चाहते हैं कि कोटेदारों का उत्पीड़न न हो। इस मौके पर कोटेदारों ने सूबे के मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी को सौंपा। जिसमें खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत डोर स्टेप डिलीवरी की व्यवस्था लागू कराने की मांग की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आनंद प्रकाश सिंह, उदयभान पांडेय, ओमप्रकाश पांडेय, शिवनाथ सिंह, दिनेश मिश्र, संजय राय, जंगबहादुर, लाल बहादुर आदि मौजूद रहे।