{"_id":"5957d74a4f1c1b472e8b4a00","slug":"41498928970-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्ताहभर में लगेंगे तीन लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्ताहभर में लगेंगे तीन लाख पौधे
Updated Sat, 01 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीह रोड। क्षेत्र के छाता रेंज बांसडीह रोड पर शनिवार को डीएफओ रामअवतार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नर्सरी सहित रेंज में बन रहे सब स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएफओ ने कहा कि एक जुलाई से सात जुलाई तक वन महोत्सव पर्व मनाया जाएगा। जिसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्र में तीन लाख 60 हजार पौधे लगाए जाएंगे।
कहा कि पांच जुलाई को फेफना थाना क्षेत्र के कोरंटाडीह समीप गंगा किनारे की दोनों तरफ ढाई हजार पौधे लगाए जाएंगे। प्रदेश में पांच जुलाई को 27 जनपदों में गंगा किनारे केदस किमी के आसपास डेढ़ करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। कहा कि आम महंगे होते जा रहे हैं। जिसके लिए अब अन्य प्रजातियों के सड़क किनारे पौधे लगाए जाते थे। अब आम के भी पेड़ लगाए जाएंगे। पौधरोपण से प्रदूषण की रोकथाम में मदद मिलेगी। नर्सरी में 50 पौधे खजूर के लगाए जाएंगे। बताया कि कर्मचारी नर्सरी में ही सब्जियां बोएं। जिससे उनको बाजारों में सब्जी खरीदने के लिए नहीं जाना पड़े। नर्सरी में गंदगी देख संबंधित कर्मचारियों को डीएफओ ने जमकर फटकार लगाई। इस मौके पर रेंजर राजकेश्वर सिंह, अजय शंकर सिंह, अशोक यादव, रामजी पांडेय, चंद्रभूषण तिवारी, जगपति राम, राडा सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
तिलक कुमार=