फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   40 disabled people identified for schemes

Ballia News: योजनाओं के लिए 40 दिव्यांग चिह्नित

Tue, 28 Apr 2026 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
40 disabled people identified for schemes
सिकंदरपुर। दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से विकास खंड नवानगर में मंगलवार को चिह्नांकन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के करीब 40 दिव्यांगजनों का चिह्नांकन कर उन्हें विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी नवानगर विनोद कुमार बिंद ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए ऐसे शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चिह्नांकन के बाद पात्र दिव्यांगजनों को पेंशन, उपकरण वितरण, प्रमाण पत्र सहित अन्य योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। शिविर में चिकित्सक डॉ. सतीश सिंह ने दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। उन्होंने कहा कि समय-समय पर इस प्रकार के शिविर आयोजित होने से दिव्यांगजनों को न सिर्फ सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलती है, बल्कि उन्हें जरूरी चिकित्सीय सहायता भी उपलब्ध होती है। इस दौरान रितेश कुमार मिश्र सहित विभागीय अधिकारियों ने दिव्यांगजनों और उनके परिजनों को योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया भी समझाई। शिविर के सफल आयोजन में स्थानीय कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed