फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   37 new patients were found in the district, the number of infected was 239

जिले में 37 नए मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या हुई 239

Sat, 15 Jan 2022 06:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 06:48 PM IST
विज्ञापन
37 new patients were found in the district, the number of infected was 239
बलिया। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना रूकने के बजाय और बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को आई रिपोर्ट में 37 लोग नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 239 हो चुकी है। आज 15 लोग स्वस्थ हुए। इस प्रकार अब तक कुल 52 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या 186 है। शनिवार को 4702 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर जनपद में तेजी से पांव पसार रहा है। इसके रोकथाम के लिए जनपद में करीब 75 टीमें प्रतिदिन पांच हजार से अधिक सैंपलिंग लेेने का काम कर रही है। वहीं टीकाकरण भी युद्घस्तर किया जा रहा है। उन्होंने आमजन से पूर्व की भांति कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने तथा अपने नजदीकी केंद्र पर जाकर टीका लगाने का अनुरोध किया है। जिले में कोरोना तेजी पांव पसार रहा है। एक्टिव केसों की संख्या बढ़ कर जहां 239 पर पहुंच गई है। खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन लापरवाही से लोग बाज नहीं आ रहे है। लगातार नए पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे है। एक्टिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। सीएमओ ने आम जनता से अपील की कि कोरोना संक्रमण पर लगाम तभी लगेगा जब हम कोरोना गाइडलाइन का पालन करेंगे। मास्क लगाने से लेकर सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन अत्यंत जरूरी है। सतर्कता से ही हम इस संक्रमण से छुटकारा पा सकते है। ऐसे में सभी लोग गाइड लाइन का कड़ाई से अनुपालन करें। किसी भी तरह की समस्या सामने आने पर तत्काल जांच करा कर डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed