फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   37 candidates of six assembly not given the election expenditure

छह विधानसभा के 37 प्रत्याशियों ने नहीं दिया चुनाव खर्च का हिसाब

Tue, 22 Feb 2022 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 10:28 PM IST
विज्ञापन
37 candidates of six assembly not given the election expenditure
जनपद के सात विधानसभा के 82 प्रत्याशियों में छह विधानसभा के 37 प्रत्याशियों ने 19 फरवरी तक किए गए खर्च का का हिसाब नहीं दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर सीटीओ ने सभी 37 प्रत्याशियों को नोटिस जारी कर खर्च का ब्योरा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चुनाव खर्च पर निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था की है। चुनाव आयोग के सामान्य व्यय प्रेक्षक के निर्देशन में विधानसभा क्षेत्र में सहायक व्यय प्रेक्षक कार्य कर रहे हैं, जो प्रत्याशियों के व्यय पर लगातार नजर रखे हैं। उड़नदस्ता व वीडियो निगरानी टीम प्रत्याशियों के चुनाव खर्च की वीडियोग्राफी कर रही हैं। नामांकन पत्र दाखिल करते समय प्रत्याशियों को निर्वाचन व्यय रजिस्टर दिया गया था, जिसमें सभी चुनाव खर्च दर्ज करने को कहा था। चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रत्याशियों के निर्वाचन व्यय रजिस्टर तथा शैडो रजिस्टर का चुनाव प्रचार के दौरान तीन बार मिलान करना है। इसके लिए तिथि तय है। 15 फरवरी को पहले दौर के चुनाव खर्च को छह विधानसभाओं के कुल 37 प्रत्याशियों ने जमा नहीं किया है। इससे प्रत्याशियों के निर्वाचन रजिस्टर व शैडो रजिस्टर का मिलान नहीं हो सका है। बेल्थरारोड और बांसडीह के नौ-नौ, रसड़ा के छह, फेफना और बैरिया के पांच-पांच और बलिया नगर के तीन प्रत्याशियों ने हिसाब नहीं दिया है। मुख्य कोषाधिकारी ममता सिंह ने बताया कि चुनाव खर्च का ब्योरा नहीं देने वाले सभी प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

इन प्रत्याशियों ने नहीं दिया ब्योरा
बेल्थरारोड में छट्ठूराम, कुंदन कन्नौजिया, शिमोन प्रकाश, अखिलेश कुमार, सुशीला, बिकाऊ, गंगा, निर्भय, गोपाल, रसड़ा में राज उर्फ ओमलत पाल, महेंद्र चौहान, चंदन, अशोक, राम आशीष राम, बब्बन राजभर, फेफना में कमलदेव, दिनेश, पवन प्रकाश, भीम, विवेक, बलिया में अजय, अर्जुन कुमार, रमाशंकर तिवारी, बांसडीह में केतकी, पुनीत, लक्ष्मण, अजय शंकर, दयाशंकर वर्मा, सुशांत, प्रमोद पासवान, विनोद कुमार वर्मा, स्वामी नाथ, बैरिया में जयप्रकाश अंचल, कुमारी सोना, अशोक कुमार मौर्या, रजनीश, सूर्यबली प्रसाद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed