फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सब कुछ देने की शक्ति केवर सद्गुरु में होती है

सब कुछ देने की शक्ति केवर सद्गुरु में होती है

Sun, 07 Oct 2018 10:56 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
सब कुछ देने की शक्ति केवर सद्गुरु में होती है
रसड़ा। गुरु का कार्य अपने शिष्य के अंदर के अहंकार को तिरस्कृत एवं परिष्कृत करते हुए जीवात्मा और परमात्मा से संबंध स्थापित करा दे और जो स्थापित है उसे ज्ञापित करा दे उसका नाम सद्गुरु है। गुरु बहुत कुछ दे सकता है, पर सब कुछ देने की शक्ति तो मात्र सद्गुरु में ही होती है। उक्त उद्गार फिरोजपुर स्थित हनुमानजी के मंदिर पर आयोजित श्री हनुमत यज्ञ सह मां काली प्राण प्रतिष्ठा में कथा के दौरान शिवराम दास जी महाराज उर्फ फलाहारी बाबा ने कही। कहा कि प्रथम गुरु तो मां होती है, यदि मां शिक्षित और संस्कारी है तो उसका पुत्र भी शिक्षा और संस्कारपूर्ण होगा। ईश्वर से भी बड़ा गुरु होता है, गुरु को भी अपनी गरिमा का ध्यान रखते हुए समाज के सामने आचार, विचार और व्यवहार करना चाहिए। जीवन में यदि सही सद्गुरु मिल गया तो जीते जी हम पूर्णता का अनुभव अनुभूति और आभास कर लेते हैं। ज्ञान न दिया जाता है न लिया जाता है, गीता के अनुसार तो अज्ञान रूपी आवरण से ज्ञान ढका हुआ है, केवल प्रकट कर दिया जाता है। अज्ञान रूपी चादर हटते ही ज्ञान रूपी मणि स्वयं प्रकाशित होती है और प्रकाश देने लग जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed