फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   रात में नहीं होगा मूर्ति विसर्जन

रात में नहीं होगा मूर्ति विसर्जन

Sun, 07 Oct 2018 10:56 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
रात में नहीं होगा मूर्ति विसर्जन
बलिया। नगर के ओक्डेनंज चौकी परिसर में सिटी मजिस्ट्रेट डा. विश्राम व सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक हुई। जिसमें बिजली व साफ-सफाई के साथ ही सेल्फी लेने व ईयरफोन लगाकर वाहन चलाने का मामला उठा।
विज्ञापन

बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट ने समिति के लोगों से कहा कि जानकारी हुई है कि पिछले वर्ष देर रात मूर्ति विसर्जन होता रहा है। जिसके चलते पुलिस महकमा व नगर पालिका सहित जिला प्रशासन को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी। कहा कि इस बार मूर्ति विसर्जन शाम के बाद नहीं होगा। कारण कि रात में मारपीट होने तथा कोई अप्रिय घटना होने की संभावना प्रबल हो जाती है। जिसका उदाहरण सिकंदरपुर में जामपुर गांव का ताजिया है, जहां करेंट की जद में आने से देर रात तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि करीब चार झुलसे गए थे। उन्होंने समिति के लोगों से अनुरोध किया कि शांति से त्योहार मनाएं। सीओ सिटी एके सिंह व कोतवाली शशिमौलि पांडेय ने समिति के लोगों से कहा कि पंडाल के बाहर पोस्टर लगवा दें कि सेल्फी लेना मना है। कारण कि अक्सर देखा गया है कि सेल्फी लेते हुए झगड़ा हो जाता है। इसके अलावा ईयरफोन लगाकर वाहन न चलाएं, बाइक चलाते वक्त मोबाइल से बात न करें, हेलमेट का प्रयोग करें, पॉलिथीन का प्रयोग न करें का पोस्टर पंडाल के बाहर लगाए। कोतवाल ने कहा कि अगर कोई ईयरफोन लगाकर वाहन चलाते तथा मोबाइल से बात करते वक्त पकड़ा गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर इंस्पेक्टर डीके सिंह, सुनील परख, अवधेश काका, अफसर अली सहित दुर्गा समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed