{"_id":"5a9444334f1c1ba32a8b99a7","slug":"31519666227-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 केंद्रों पर होगी संस्कृत विद्यालयों की बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 केंद्रों पर होगी संस्कृत विद्यालयों की बोर्ड परीक्षा
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद के तहत संचालित होने वाले विद्यालयों के परीक्षा सात मार्च से शुरू होगी। जनपद में कुल 69 विद्यालय संचालित होते हैं। इन विद्यालयों में कक्षा प्रथमा तृतीय से लेकर उत्तर मध्यमा द्वितीय यानि कक्षा आठ से लेकर कक्षा 12 तक छात्र हैं। इन छात्रों की कुल संख्या 4865 है। इन छात्रों की बोर्ड परीक्षा सात मार्च को प्रायोगिक परीक्षा के साथ शुरु होगी। अंतिम परीक्षा 17 मार्च को होगी। परीक्षाएं अलग-अलग कक्षाओं के दो पालियों में होंगी। इन परीक्षाओं को कराने के लिए जिले में 11 केेंद्र बनाए गए हैं। संस्कृत विद्यालयों की परीक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी तैयारी शुरु कर दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक की मानें तो संस्कृत विद्यालयों की परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी तरह के उपाय किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व मध्यमा प्रथम व उत्तर मध्यमा द्वितीय की परीक्षाएं सुबह की पाली में साढ़े सात से साढ़े 10 बजे तथा प्रथमा, पूर्व मध्यमा द्वितीय व उत्तर मध्यमा प्रथम की परीक्षाएं दूसरी पाली में दोहपर बाद दो बजे से पांच बजे तक होंगी।
इनसेट...
तुलसी संस्कृत विद्यालय में प्रवेश पत्र उपलब्ध
हल्दी। उप्र माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद द्वारा संचालित श्री तुलसी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हल्दी में प्रवेश प्रत्र उपलब्ध हो चुका है। प्रवेश पत्र का वितरण 27 फरवरी से किया जाएगा। यह जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार द्विवेदी ने देते हुए बताया कि श्री तुलसी संस्कृत विद्यालय के परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र बैरिया स्थित द्वाबा संस्कृत प्रचार समिति विद्यालय को बनाया गया है। संबंधित छात्र-छात्रा किसी भी कार्य दिवस को विद्यालय में उपस्थित होकर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर लें।