फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   कस्बा में लौटा अमन चैन, सभी दूकानें खुलीं

कस्बा में लौटा अमन चैन, सभी दूकानें खुलीं

Sun, 15 Oct 2017 11:59 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
कस्बा में लौटा अमन चैन, सभी दूकानें खुलीं
रतसर। बवाल के पांचवें दिन रविवार को कस्बा पूरी तरह शांत रहा। दूकानों भी खुलीं। लेकिन ग्रामीण इलाकों से अभी भी लोग बाजार आने से बच रहे। उधर, पुलिस प्रशासन पहले की तरह ही चौकसी बरत रहा है। फोर्स तैनात रही। जबकि क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल ने कस्बे में रूट मार्च किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

कस्बा में बीते मंगलवार की शाम को पूरबी राजभर बस्ती निवासी युवक व कस्बा निवासी युवक के बीच विवाद हो गया। इस बीच कस्बा निवासी युवक ने राजभर बस्ती निवासी युवक को घर में बंद करके भी मारापीटा। इसके बाद प्रधान प्रतिनिधि व पुलिस ने मौके पर पहुंचे राजभर बस्ती निवासी युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। अगले दिन बुधवार को घायल युवक के परिजन व बस्ती के लोग मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर कस्बा के गांधी चौराहे पर जाम लगा दिया। इसी बीच युवक के मौत की अफवाह फैलने से दूकानों में लूट और आगजनी की घटनाएं हुई थीं। सूचना पर पुलिस प्रशासन ने शांति बहाली और उपद्रव पर अंकुश लगाने को ताकत झोंक दी थी। बहरहाल, प्रशासनिक सूझबूझ और इलाकाई लोगों के सयोग से कस्बे में अमन लौटने लगा है। पांचवें दिन रविवार को कस्बा की सभी दूकानें खुली रही लेकिन ग्राहकों की कमी जरुर रही। बताया जाता है कस्बा में चप्पे-चप्पे पुलिस की तैनाती के चलते गांव-देहात के लोग अभी भी सहमे हुए हैं और बाजार में जाने से परहेज कर रहे हैं। इसके अलावा पुलिस भी बाजारों में हर आने-जाने वाले पर निगाह रख रही है।
विज्ञापन


बवाल में शरारती तत्वों का हाथ : ओमप्रकाश
रतसर। कस्बा में रविवार को पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांग जन विकास मंत्री ओमप्रकाश राजभर पहुंचे। मंत्री ने पीड़ित व्यापारियों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाते हुए सरकार से हर संभव सहायता दिलाने का आश्वास दिया। इसके बाद राजभर पूरबी राजभर बस्ती निवासी घायल अरविंद राजभर के घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। बस्ती की महिलाओं ने बताया कि पुलिस ने खूब तांडव मचाया और बेकसूर लोगों को भी घरों से उठा ले गई। कहा कि घटना में निश्चित रुप से शरारती तत्वों का हाथ है। मंत्री ने कहा कि 18 अक्तूबर को वह मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पूरी रिपोर्ट देंगे और पीड़ितों को मुआवजा दिए जाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार मंडल ने नहीं ली व्यापारियों की सुधि
रतसर। कस्बा में हुए बवाल के पांच दिनों बाद भी स्थानीय व्यापार मंडल ने पीड़ित व्यापारियों की कोई सुधि नहीं ली है। इसको लेकर व्यापारियों में भी रोष है। व्यापारियों का कहना है कि व्यापार मंडल का कोई भी प्रतिनिधि पीड़ित व्यापारियों के अभी तक न तो पहुंचा है और न ही उनकी समस्या को लेकर कोई रुख ही स्पष्ट किया है।


इंटरनेट सेवा बहाल नहीं
रतसर। कस्बा में बवाल के बाद से ही इंटरनेट सेवा बाधित है। आलम यह है कि किसी भी कपंनी की इंटरनेट सेवा अभी भी काम नहीं कर रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इंटरनेट के माध्यम से अफवाहों को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed