{"_id":"59dfab0f4f1c1b7a548b705a","slug":"31507830543-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात 18-44-57","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात 18-44-57
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। शिक्षक पात्रता परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा केंद्रवार स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी है। इनके अलावा रिजर्व स्टेटिक मजिस्ट्रेट व सचल दस्ता टीम भी लगाई गई हैै जो लगातार भ्रमण कर परीक्षा की सुचिता का जायजा लेते रहेंगे। सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षक भी रहेंगे।
जिलाधिकारी ने गुरूवार को इन सभी मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर सख्त दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि परीक्षा को नकलविहीन व पूरी सुचिता के सम्पन्न कराये जाने के लिए उस दिन लगातार गतिशील रहेंगे। जिलाधिकारी ने परीक्षार्थियों से भी विशेष अपील की है कि परीक्षा के दौरान ऐसा कोई कृत्य न करें जिससे प्रशासन को सख्त कार्रवाई करना पड़े। स्पष्ट किया कि यदि कोई परीक्षा की सुचिता खराब करने का प्रयास किया, नकल करने की कोशिश की, मोबाइल या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर परीक्षा में गये या कोई उपद्रव किया तो ऐसे परीक्षार्थी को आजीवन ऐसी परीक्षा से निष्कासित कर दिया जाएगा। चेताया है कि परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया से अगर कोई अफवाह फैलाई तो आईटी एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई होगी।
दो जोन व 5 सेक्टर में बंटे हैं परीक्षा केंद्र
बलिया। शिक्षक पात्रता परीक्षा परीक्षा को दो जोन बलिया सिविल लाइन्स व बलिया टाउन में बांटा गया है। सिविल लाइन्स जोन के जोनल मजिस्ट्रेट अपर जिलाधिकारी मनोज सिंघल व बलिया टाउन के जोनल मजिस्ट्रेट मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवननाथ विश्वकर्मा को बनाया गया है। तीन-तीन परीक्षा केंद्रों पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाया गया है। सिविल लाईन्स जोन के महिला पॉलिटेक्निक व पॉलिटेक्निक व सेंटर जेवियर्स स्कूल के लिए एसडीएम बांसडीह अनिल चतुर्वेदी, केंद्रीय विद्यालय, कुवंर सिंह डिग्री कालेज व कुंवर सिंह इंटर कालेज के लिए एसडीएम सिकंदरपुर राजेश यादव तथा टाउन इंटर कालेज व टीडी कालेज के लिए एसडीएस सदर निखिल टीकाराम स्टेटिक मजिस्ट्रेट होंगे। बलिया टाउन जोन के केंद्र राजकीय इंटर कालेज, गुलाब देवी इंटर कालेज व डिग्री कालेज के लिए एसडीएम रसड़ा सुशीललाल श्रीवास्तव, परीक्षा केंद्र लक्ष्मीराज देवी इंका, सतीशचन्द्र कालेज व हॉली क्त्रसस स्कूल पर एसडीएम बैरिया राधेश्याम पाठक स्टेटिक मजिस्ट्रेट होंगे।