फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   44वीं सीनियर महिला स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप आज से

44वीं सीनियर महिला स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप आज से

Thu, 12 Oct 2017 11:10 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
44वीं सीनियर महिला स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप आज से
सहतवार। जिला कबड्डी एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 44वीं सीनियर महिला स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। कस्बा स्थित बड़ा पोखरा के प्रांगण को भव्यता प्रदान करने में बद्री सिंह सेवा संस्थान के सदस्य एवं अन्य लोग रात दिन लगे हुए हैं।
विज्ञापन

मालूम हो कि 13 से 15 अक्टूबर तक चलने वाले चैंपियनशिप के लिए तीन मैदान बनाए जा रहे हैं। वहीं रात्रिकालीन चैंपियनशिप को देखते हुए प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जा रही है, ताकि खिलाड़ियों एवं दर्शकों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। जिला कबड्डी एसोसिएशन के चेयरमैन नीरज सिंह गुड्डू की देखरेख में कार्य संपादित किया जा रहा है। चेयरमैन ने बताया कि चैंपियनशिप में 25 से 30 टीमें भाग लेंगी। स्टेट चैंपियनशिप के इतिहास में पहली बार उत्तर प्रदेश पुलिस की महिला टीम भाग लेगी। अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी तथा एशियाड में शिरकत कर चुके किरणपाल सिंह चैंपियनशिप के उद्घाटन से लेकर समापन तक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed