{"_id":"595693ec4f1c1b423b8b470f","slug":"31498846188-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न मांगों को लेकर सोनबरसा के ग्रामीण बैठे अनशन पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न मांगों को लेकर सोनबरसा के ग्रामीण बैठे अनशन पर
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। विभिन्न समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर सोनबरसा के ग्रामीण तहसील प्रांगण में शुक्रवार से क्रमिक अनशन पर बैठ गए। चेतावनी दी है कि अगर जल्द मांगे पूरी नहीं हुई तो क्रमिक अनशन आमरण अनशन में बदल जाएगा।
सोनबरसा गांव निवासी निर्भय कुमार मिश्र, कमला प्रसाद सिंह, शिवजी यादव, राजेश कुमार दुबे ने एसडीएम अरविंद कुमार को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि दीवानी न्यायालय से दिनांक पांच जनवरी 2016 को राजेश कुमार दूबे बनाम सुकई यादव के जमीन विवाद के मामले में आदेश दिया गया था, तहसीलदार द्वारा उक्त आदेश का अनुपालन किया गया था। लेकिन पुन: विपक्षी के प्रभाव में आकर अपने ही आदेश को हटा लिया गया। सोनबरसा गांव निवासी गांव सभा का गढ्ढा अतिक्रमण के संबंध में शिकायती पत्र दिया था, उस शिकायती पत्र का निस्तारण नहीं हुआ। सोनबरसा निवासी निर्भय मिश्र ने ब्लाक मुरलीछपरा व रेवती ब्लाक से 15-15 बिंदुओं पर जन सूचना कानून के तहत सूचना मांगी थी, मुरली छपरा खंड विकास अधिकारी पर सूचना आयोग द्वारा वर्ष 2013 में 25 हजार रुपया फाइन भी लगाया गया, लेकिन सूचना आज तक नहीं मिली। कहा उक्त सभी मांगे पूरी नहीं हुई तो क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में बदल दिया जाएगा।