{"_id":"60674d418ebc3ed8321ac8d2","slug":"27-huts-burned-by-fire-ballia-news-vns583041876","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से 27 झोपड़ियां जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से 27 झोपड़ियां जलीं
विज्ञापन
बांसडीह क्षेत्र के पिंडहरा गांव में अग्निपीड़ितों से क्षतिपूर्ति के बारे जानकारी लेती नायब तहस?
- फोटो : BALLIA
बलिया। तीन अलग-अलग स्थानों पर बृहस्पतिवार की देररात व शुक्रवार की दोपहर में हुई अगलगी में कुल 27 झोपड़ियां जल गईं। अगलगी में एक भैंस व पड़िया भी जल मरीं।
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के टोला फतेह राय के गांव में शुक्रवार की दोपहर एचटी तार की चिंगारी से लगी आग में 15 झोपड़ियां व उसमें रखे घर गृहस्थी के सामान राख हो गए। ग्रामीणों की सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। थाना क्षेत्र के टोला फतेह राय के गांव निवासी लक्ष्मण यादव के मड़हे के पीछे से एचटी तार गुजरता है। शुक्रवार की दोपहर में तारों की टकराहट से निकली चिंगारी उनके मड़हे पर जा गिरा और इससे आग लग गई। देखते ही देखते आग से गोपाल यादव, रामप्रीत यादव, योगेंद्र यादव, अरविंद कुमार यादव, विश्वास यादव, विक्रांत यादव व मुकेश यादव के कुल 15 मड़हे व उसमें रखे दैनिक उपभोग के सामान जल गए। अगलगी में लक्ष्मण यादव की गाय व बछड़ा भी झुलस गए। सूचना पर पहुंचे चांददीयर पुलिस चौकी के प्रभारी एसआई सूरज सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत की। वहीं, सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि एचटी तार होने के वावजूद उससे हरे पेड़ों की टहनियां सटे हुए हैं। लेकिन बिजली विभाग इसको लेकर उदासीन बना हुआ है। सूचना पर पहुंचे लेखपाल मोती लाल गुप्ता अगलगी से हुए नुकसान का जायजा लिया।
----------------------------
आग से 12 झोपड़ियां जलीं
बांसडीह/नवानगर। बांसडीह कोतवाली थाना क्षेत्र के पिंडहरा गांव में बृहस्पतिवार की रात अज्ञात कारणों से एक रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर 12 झोपड़ियों को चपेट में ले लिया। अगलगी में झोपड़ियों में रखे गृहस्थी का सारा सामान भी जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगलगी में जवाहर यादव, राजेंद्र यादव, गुलाब, लक्ष्मी यादव, भूलन यादव, बचन यादव, अशोक, संजय आदि की रिहायशी झोपड़ियां व उसमें रखे रोजमर्रा के सामान, कपड़े व नगद रुपये जलकर राख हो गए। उधर, सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कोथ गांव निवासी शिवमुनि वर्मा अपने कमरे में सो रहे थे। इसीबीच उनकी रिहायशी झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि उसमें बंधी एक भैंस व एक पड़िया जलकर मर गई। इसके अलावा घरेलू सामान भी जल कर राख हो गया। पीड़ित ने इसकी सूचना सिकंदरपुर थाने को दी।
विज्ञापन
------------------------
दुकान में लगी आग
नवानगर। क्षेत्र के बालूपुर मार्ग पर स्थित जनरल स्टोर की दुकान में बृहस्पतिवार की देर रात अज्ञात कारण से आग लग गई। जिसमें हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने दुकान स्वामी को रात में ही सूचना दी। सूचना मिलते ही दुकान स्वामी धीरेंद्र वर्मा मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 नंबर पुलिस तथा चौकी प्रभारी अमरजीत यादव मौके पर पहुंच गए।

मनियर क्षेत्र के बिजलीपुर गांव में लगी आग के जला खड़े गेहूं की फसल।- फोटो : BALLIA