फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   26.38 crore received for development in rural areas

ग्रामीणों क्षेत्रों में विकास के लिए मिली 26.38 करोड़ की धनराशि

Sun, 20 Jun 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
26.38 crore received for development in rural areas
ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ के बाद गांव की सरकार के गठन का कार्य पूरा हो गया है। शेष बचीं ग्राम पंचायतों में रविवार को ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में छह ग्राम समितियों का गठन भी हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए शासन की ओर से मई के अंत में ही बुनियादी अनुदान की पहली किस्त के रूप में 26.39 करोड़ की धनराशि जारी कर दी गई है। इसमें 30 फीसद धनराशि जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के लिए है। समितियों का गठन होने के साथ ही प्रधानों की ओर से विकास कार्यों को शुरू कराया जा सकेगा।
विज्ञापन

जिले की 940 ग्राम पंचायतों में प्रमुख विकास कार्यों के लिए मार्च में ही कार्ययोजना तैयार कर दी गई थी। इस बुनियादी अनुदान के पेयजल और स्वच्छता संबंधी कार्य कराए जाएंगे। सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी भवन, हैंडपंप आदि के कार्यों का प्रमुखता से कराया जाएगा। कोविड-19 के संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम के लिए साफ-सफाई का कार्य भी कराया जाएगा। प्रधानों के प्रस्ताव पर अति आवश्यक कार्यों को कार्ययोजना में शामिल किया जा सकता है। जिला पंचायत राज अधिकारी अजय श्रीवास्तव ने कहा कि ग्राम पंचायतों के गठन के बाद 15वें वित्त की धनराशि निर्धारित प्रमुख कार्यों पर खर्च होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed