{"_id":"61b63acb5e26af37a36a7692","slug":"25202-final-notice-sent-to-defaulters-rc-will-be-deducted-if-dues-are-not-deposited-ballia-news-vns6275645184","type":"story","status":"publish","title_hn":"25202 बकायेदारों को भेजी गई अंतिम नोटिस, बकाया जमा नहीं होने कटेगी आरसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25202 बकायेदारों को भेजी गई अंतिम नोटिस, बकाया जमा नहीं होने कटेगी आरसी
विज्ञापन
बलिया। विद्युत विभाग बकाया वसूली को लेकर हर कवायद करने में जुटा है। हालांकि अभी एकमुश्त समाधान योजना 15 दिसंबर चलेगा। विभाग ने 50 हजार से अधिक के 25202 बकाएदारों को चिह्नित कर बकाया जमा करने के लिए अंतिम नोटिस भेजा है। बकाया जमा नहीं करने ओर इनके खिलाफ आरसी की कार्रवाई की जाएगी। जिले में विद्युत विभाग का 300 करोड़ से अधिक का बकाया 255952 बकायेदारों के यहां है। हालांकि अब तक केवल 21835 बकायेदारों ने बकाया जमा किया है।
शासन की ओर से सभी तरह के विद्युत बकायेदारों को सितंबर महीने तक सरचार्ज में छूट देते हुए 20 अक्तूबर को एकमुश्त समाधान योजना को लागू किया। इसमें घरेलू, निजी नलकूप व कामर्शियल उपभोक्ताओं को अलग-अलग सरचार्ज में छूट देने की व्यवस्था की गई। हालांकि पहले 30 नवंबर तक समय सीमा थी जिसे फिर बढ़ा कर 15 दिसंबर तक किया गया है। इसके बावजूद अभी तक 21635 बकायेदारों ने ही बकाया जमा किया। बार-बार नोटिस देने के बावजूद बड़े बकायेदारों ने सुधि नहीं ली तो विभाग ने एक लाख से अधिक वाले 293 बकायेदारों को आरसी जारी कर जिला प्रशासन को वसूली के लिए भेज दिया। अभी 15 दिसंबर तक एकमुश्त समाधान योजना लागू है लिहाजा विभाग अधिक से अधिक बकायेदारों से राजस्व वसूली के प्रयास में हैं। हालांकि अब विभाग ने कड़े तेवर अपना लिया है। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता की मानें तो 50 हजार से अधिक के वैसे बकायेदार जो नोटिस देने के बावजूद एकमुश्त समाधान योजना में शामिल नहीं हो रहे उनका चिह्नित किया जा रहा है। बताया कि 50 हजार से अधिक वाले 25202 बकायेदारों को चिह्नित कर उन्हें अंतिम नोटिस दी गई है। इसके बाद भी अगर उनके द्वारा बकाया जमा नहीं किया जाता है तो उनके खिलाफ आरसी जारी कर जिला प्रशासन को भेजा जाएगा।