फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मेले में प्रतापगढ़ के आंवले के कैंडी और बर्फी ने मचाई

मेले में प्रतापगढ़ के आंवले के कैंडी और बर्फी ने मचाई

Wed, 05 Dec 2018 12:01 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
मेले में प्रतापगढ़ के आंवले के कैंडी और बर्फी ने मचाई
बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेले में मंगलवार को भी मेलार्थियों की भीड़ से मीना बाजार खचाखच भरा रहा। मेले में प्रतापगढ़ के आंवले के कैंडी और बर्फी की बिक्री जोरों पर हो रही है। दुकान पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मेले में आई खादी प्रदर्शनी और ऊनी कपड़ों के दुकानों पर भी भीड़ बढ़ने लगी है। गुलाबी ठंड की शुरुआत होते ही गर्म कपड़ों के दुकानों पर खरीददारी तेज हो गई है। पंजाब के ऊलेन स्वेटर, जैकेट और मफलर खरीदने की होड़ मची रही। ठंड के बावजूद लोग अपने परिवार के सदस्यों के साथ मेले में आ रहे हैं। इस बार मेले में खादी प्रदर्शनी में प्रतापगढ़ के आंवले की कैंडी, लड्डू, मुरब्बा, आचार और बर्फी ने धूम मचाई है।
विज्ञापन

मंगलवार को भी मेले में मेलार्थियों की खचाखच भीड़ देखी गई। जहां मेले में प्रतापगढ़ से आई आंवले की प्रदर्शनी वाली दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। वहीं मेले में पंजाब और कश्मीर से आई दुकानों पर भी भीड़ उमड़ पड़ी। आगामी संडे को देखते हुए सामान की खेप मंगा लिए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार संडे को अत्यधिक भीड़ होगी। मेले सबसे अधिक ऊनी कपड़ों व दहेज में देने वाले सामान की बिक्री हो रही है। मेले में झूले व मौत का कुआं वाले आइटम को ग्रामीण क्षेत्र से आए लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। मेले में कई परिवारों का मिलन भी होता है। वहीं दूल्हा व दुल्हन एक दूसरे को देख भी लेते हैं। इस मेले में लोग अपने रिश्ते-नातेदारों को मिलने के लिए बुला लते है। महिलाओं के आपसी मेल मिलाप के लिए भी यह मेला अहम भूमिका निभाता है।
विज्ञापन

इनसेट...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed