फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सरकार के वादाखिलाफी के खिलाफ किया प्रदर्शन

सरकार के वादाखिलाफी के खिलाफ किया प्रदर्शन

Fri, 10 Aug 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
सरकार के वादाखिलाफी के खिलाफ किया प्रदर्शन
बलिया। केंद्र सरकार द्वारा किसानों से किए जा रहे वादाखिलाफी के खिलाफ तथा कर्ज मुक्ति की मांगों को लेकर भाकपा माले तथा किसान मजदूर महासभा व ग्रामीण मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने जेल भरो आंदोलन के तहत रेलवे स्टेशन से जुलूस निकाला। जिसमें शामिल महिलाओं के हाथों में भाजपा भगाओ बेटिया बचाओ का बैनर था।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से निकाला गया जुलूस नगर के चौक, कासिमबाजार, विशुनीपुर, चित्तू पांडेय पहुंचा, जहां अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। जिसके चलते सैकड़ों वाहनों का जाम लग गया। इसके बाद वे कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां पर नगर मजिस्ट्रेट तथा शहर कोतवाल ने प्रतीकात्मक गिरफ्तारी करने के साथ ही निजी मुचलके पर रिहा कर दिया। इस मौके पर धरना सभा को संबोधित करते राष्ट्रीय सचिव श्रीराम चौधरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। बिहार के मजफ्फरपुर तथा उप्र के देवरिया जनपद के बालिका निकेतन में हुए बालिकाओं की यौन उत्पीड़न की घटना मोदी सरकार के बेटी बचाओ के नारा को मुंह चिढ़ा रहा है। किसान नेता बसंत सिंह ने डीजल, खाद, बिजली, बीज की मूल्य वृद्धि पर प्रधानमंत्री मन की बात नहीं करते है। विकास के नाम किसानों की जमीन हड़पी जा रही है। इस मौके पर नियाज अहमद, वशिष्ट राजभर, लक्ष्मण यादव, सुमन भारती, राजू, राधेश्याम, रमाशंकर, जयराम चौहान, जनार्दन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed