फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   21 cattle recovered from two vehicles, two smugglers arrested

दो वाहनों से 21 मवेशी बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Tue, 07 Dec 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
21 cattle recovered from two vehicles, two smugglers arrested
बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के अगरौली गांव के पास से पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है, साथ ही 21 मवेशियों भी बरामद किए हैं। दोनों आरोपी गाजीपुर जिले के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज दोनों को न्यायालय के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

हल्दी थानाध्यक्ष सुरेश चन्द्र द्विवेदी मंगलवार को हमराहियों के साथ अगरौली गांव के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक बोलेरो में कुछ लोग दो बछड़ों को लेकर बिहार जा रहे हैं। जिसके आधार पर पुलिस ने चिह्नित बोलेरो से दो बछड़ा बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में एक ने स्वयं को वाहन का चालक बताते हुए अपना नाम धर्मेन्द्र सिंह पुत्र राजनारायण सिंह निवासी ग्राम खलीसापुर (कारकापुर) पोस्ट गुम्मा थाना जंगीपुर जिला गाजीपुर तथा हाल पता निवासी भड़सर (राजापुर) थाना बिरनो जिला गाजीपुर बताया। साथ ही बताया कि एक और वाहन पीछे आ रहा है जिसमें पशु हैं। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने पीछे से आ रहे ट्रक से 19 मवेशी बरामद करते हुए चालक योगेन्द्र यादव पुत्र रामसूरत यादव निवासी अराजी उड़ासन थाना बिरनो जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में उप निरीक्षक चन्द्रशेखर यादव, कांस्टेबल रजनीश कुमार, प्रमोद कुमार यादव, गिरजाशंकर यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed