फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   भाजपा के वरिष्ठ नेता सूर्यबली ने पार्टी से नाता तोड़ा

भाजपा के वरिष्ठ नेता सूर्यबली ने पार्टी से नाता तोड़ा

Fri, 15 Mar 2019 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता सूर्यबली ने पार्टी से नाता तोड़ा
भीमपुरा। बेल्थरारोड विधानसभा से 2012 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े वरिष्ठ नेता सूर्यबली राम ने भाजपा से नाता तोड़ लिया। पार्टी से त्यागपत्र की लिखित सूचना जिलाध्यक्ष समेत राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दी है।
विज्ञापन

उन्होंने निर्णय के पीछे पार्टी द्वारा उचित सम्मान न देना कारण बताया है। सूर्यबली राम ने पार्टी पदाधिकारियों पर घोर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि इस दल में अमर्यादित बात करने वालों की कदर है। कहा कि आर्थिक तंगी से गुजर रहे अपने बीमार कार्यकर्ता की खबर रखने वाला भी यहां कोई नहीं है। पार्टी के लिए उन्होंने एडीओ पंचायत पद से अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया था और अब तक भाजपा की सेवा के लिए भूमि भी बेच चुका हूं। पत्नी बीमार है, बावजूद पार्टी पदाधिकारी ने अब तक मौखिक सांत्वना तक के लिए उनसे संपर्क नहीं किया। हालांकि पार्टी से इस्तीफा देने संबंधी पत्र भेजने के बाद प्रदेश महामंत्री सुनील कुमार बंसल ने लिखित पत्र भेजकर इनकी समस्या पर विचार करने व कार्यवाही का भरोसा दिया था। लेकिन करीब मांच माह बीतने के बाद भी मामला सिफर रहा। जबकि जनपद व प्रदेश के अन्य नेता व पदाधिकारियों ने चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन

इस पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने कहा कि भाजपा नेता सूर्यबली राम ने इस्तीफा दिया जरूर है किंतु अभी स्वीकृत नहीं हुआ है। पार्टी के नीतियों के तहत हर एक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है। सभी को उचित सम्मान देना पार्टी की पहली प्राथमिकता है। अगर उनके मन ऐसी बात है तो इनसे व्यक्तिगत मिलकर वार्ता की जाएगी। उनकी समस्या का शीघ्र निराकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed