{"_id":"5bd8a1a5bdec22699f126894","slug":"201540923813-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्घ की मौत के प्रकरण का हो सीबीआई जांच: रामइकबचाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्घ की मौत के प्रकरण का हो सीबीआई जांच: रामइकबचाल
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के सुहवल गांव में बीते दिनों 82 वर्षीय कमलेश्वर मिश्र की पुलिसकर्मियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस प्रकरण में पुलिस प्रशासन द्वारा स्वाभाविक मृत्यु बताया जाना लोगों के गले से नीचे नही उतर रहा है। इस प्रकरण की जांच सीबीआई करानी चाहिए। यह बातें पीड़ित परिवार के सदस्यों के साथ खड़े हुए भाजपा के पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह ने लोक निर्माण विभाग के डाकबंगला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।
उन्होंने बताया कि सात अक्टूबर को मृतक के दिव्यांग पुत्र त्रिभुवन मिश्र की पिटाई की जा रही थी। जिसे बचाने आए वृद्ध पिता को भी मारा पीटा गया। जिससे उनकी मृत्यु हो गई। हालांकि इस प्रकरण में पुलिस ने मृतक के पुत्र कृपाशंकर से सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिया। जिसके आधार पर स्वाभाविक मृत्यु की बात सहीं गई। जबकि मृतक की अंत्येष्ठि में सैकड़ों की तादाद में पुलिसकर्मियों की उपस्थिति से मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। इस प्रकरण में मृतक के बड़े पुत्र राधेश्याम मिश्र ने प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मानवाधिकार आयोग, सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय, प्रदेश के मुख्यमंत्री, राज्यपाल सहित आला अफसरों को पत्र लिखकर पिता की मौत का मुकदमा दर्ज कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लेकिन आज तक इस प्रकरण में पुलिस प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस प्रकरण में उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की है। इस मौके पर गीताशरण सिंह, भूपेंद्र, रवींद्र सिंह, संदीप सोनी आदि मौजूद रहे।