फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दूसरे दिन भी जारी रहा निविदा कर्मचारियों का धरना

दूसरे दिन भी जारी रहा निविदा कर्मचारियों का धरना

Mon, 17 Jul 2017 11:07 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी जारी रहा निविदा कर्मचारियों का धरना
नगरा। जिले के समस्त विद्युत महकमे के निविदा कर्मचारियों ने काम ठप कर विद्युत उपकेंद्र नगरा पर धरना दिए। कर्मचारियों ने सात सूत्रीय मांगे मानें जाने तक कार्य से अपने को अलग रखने का निर्णय लिया। निविदा कर्मचारियों के धरने की वजह से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप रही। जिससे उमस एवं गर्मी से लोग बिलबिला उठे। धरने की सूचना पर अवर अभियंता सत्यम गौड़ पूरे दिन उपकेंद्र पर जमे रहे, वहीं विद्युत महकमे के आला अफसरों का पता नहीं चला। निविदा कर्मचारी ने चेताया यदि हमारी मांगे मानदेय का भुगतान चेक से करने के अलावा निविदा कर्मचारियों का परिचय पत्र बनाने, सीपीएफ नंबर जारी करने, दुर्घटना बीमा की रसीद देने, निविदा से संविदा में परिवर्तन करने, दुर्घटना पर पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता के साथ ही सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग पर अड़े हुए हैं। धरने पर नंद लाल चौहान, आनंद कुमार, पारसनाथ, देवेंद्र, राजेश यादव, परमानन्द, आदि निविदा कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed