फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   2.80 quintal hemp mixed with coconut

कच्चे नारियल के बीच छिपाकर रखा मिला 2.80 किग्रा गांजा

Tue, 07 Jul 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
2.80 quintal hemp mixed with coconut
उभांव पुलिस द्वारा पकड़े गए गांजा तस्करी के आरोपी युवक। - फोटो : BALLIA
बेल्थरारोड। स्वाट टीम व उभांव पुलिस ने मंगलवार की भोर में चौकिया मोड़ के पास ट्रक में कच्चे नारियल के बीच छिपाकर रखा 2.80 क्विंटल गांजा बरामद किया। तस्कर गिरोह के सरगना समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से तीन तमंचा, छह कारतूस और दो खोखा बरामद किया गया।
विज्ञापन

उभांव थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि नगरा- चौकिया मार्ग पर रात में पुलिस गश्त कर रही थी। इसी बीच नगरा मार्ग से आ रहे ट्रक को रोककर जांच की तो कच्चे नारियल के बोरों के बीच छिपाकर रखा 56 पैकेट गांजा मिला। पांच किग्रा वाले 56 पैकेट में कुल 2.80 क्विंटल गांजा बरामद किया गया। इस दौरान पुलिस ने तस्कर गिरोह के सरगना अजीत चौबे निवासी ग्राम सुहवल थाना जहानागंज जिला आजमगढ़ के साथ ही ट्रक चालक विकास यादव निवासी बघमरवा थाना कासिमाबाद जिला गाजीपुर व सुनील कुशवाहा निवासी बहादुरगंज जिला गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। अजीत चौबे के खिलाफ मऊ व सोनभद्र जिले में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने बताया कि विशाखापट्टनम से ट्रक में कच्चा नारियल के बीच गांजा के पैकेट छिपा कर रखे गए थे। ट्रक नगरा मार्ग से बेल्थरारोड होते हुए मऊ ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तस्करों के पास से तीन कट्टा, छह कारतूस व दो खोखा बरामद करने के साथ ही तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में स्वाट प्रभारी राजकुमार सिंह, सब- इंस्पेक्टर उमाशंकर यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed