फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   2.55 crores released for 6 projects

पूर्वांचल विकास निधि के अन्तर्गत जिले की 6 परियोजनाओं के लिए 2.55 करोड़ धनराशि अवमुक्त

Tue, 07 Jul 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
2.55 crores released for 6 projects
बलिया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निदेश के क्रम में, पर्वांचल विकास निधि के अन्तर्गत जिले की 6 परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए द्वितीय किस्त के रूप में 2 करोड़ 55 लाख 60 हजार की धनराशि शासन ने अवमुक्त किया है। इन परियोजनाओं पर 6.39 करोड़ की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।
विज्ञापन

इसमें रतसड़-पचखोरा मार्ग पर शिवलोचन यादव के घर से ब्रह्मचारी होते हुए चवरी तक मार्ग एवं पुलिया का निर्माण कार्य, नूरपुर-तपनी, आसन, मसहा लिंक मार्ग का निर्माण कार्य, लक्ष्मनपुर चट्टी से ग्राम पिपरा में विश्वनाथ के घर होते हुये खेल के मैदान तक नवनिर्माण कार्य, रतसड़-नूरपुर मार्ग से भैरोबांध सम्पर्क मार्ग एवं पुलिया का निर्माण कार्य, मर्ची काली स्थान से माधोराम ब्रम्ह्बाबा के स्थान तक सम्पर्क मार्ग एवं पुलिया का निर्माण तथा सुजायत बगही में आदर्श शिक्षण संस्थान से कमलाकांत सिंह के घर से वशिष्ठ सिंह के घर तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य सम्मिलित है।
विज्ञापन

शासन की ओर जारी आदेश में मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि यह सुनिश्चित कर लिया जाय कि स्वीकृत धनराशि एकमुश्त न आहरित कर कार्य की आवश्यकता अनुसार आहरित कर व्यय की जाएगी। साथ ही स्वीकृत धनराशि का उपयोगिता प्रमाण-पत्र बजट मैनुअल के प्राविधानों के अनुसार अनिवार्य रूप से नियत समय पर महालेखाकार, उप्र व शासन को उपलब्ध कराई जाए। उपमुख्यमंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह आवंटित धनराशि के व्यय के बारें में जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed