फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करें बीएलओ व सुपरवाइजर

ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करें बीएलओ व सुपरवाइजर

Sat, 16 Mar 2019 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करें बीएलओ व सुपरवाइजर
बैरिया। तहसील के सभागार में शुक्रवार को एडीएम रामआसरे की अध्यक्षता में बीएलओ, सुपरवाइजर की बैठक हुई। जिसमें बीएलओ व सुपरवाइजरों को ईमानदारी व निष्ठापूर्वक कार्य करने का निर्देश दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए एडीएम ने कहा कि वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक जेंडर रेशियो 1000 पुरुष के मुकाबले 933 महिलाएं है। वही निर्वाचन नामावली में जेंडर रेशियो 1000 पुरुष के मुकाबले 823 महिलाएं ही दर्ज की गई है। इससे स्पष्ट हो रहा है कि बीएलओ द्वारा ठीक तरह से काम नहीं किया गया है।
विज्ञापन

यही नहीं, एडीएम ने 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाताओं का पंजीकरण में भी असंतोष व्यक्त किया। वहीं उप जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने बीएलओ व सुपरवाइजरों को चेतावनी दिया कि दर्जनों बूथ समीक्षा के दौरान ऐसे मिले है, जिससे मैं संतुष्ट नहीं हूं। उक्त बूथों पर समय रहते युद्ध स्तर पर काम होना चाहिए। अन्यथा के स्थिति में कार्रवाई किया जाएगा। तहसीलदार रामनरायन वर्मा ने बीएलओ व सुपरवाइजरों से जेंडर रेशियो, ईपी रेशियो, एज कोहार्ट, डीएसई, एरर कनेक्शन तथा स्वीप के संबंध में जरूरी दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर रजिस्टार वशिष्ठ, सुपरवाइजर राजाराम सिंह, ज्योति गुप्ता, लक्ष्मण गुप्ता, राजू यादव, बीएलओ गीता देवी, माधुरी मिश्र आदि दर्जनों बीएलओ, सुपरवाइजर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed