फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई सरदार पटेल की जयंती

जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई सरदार पटेल की जयंती

Thu, 01 Nov 2018 12:08 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई सरदार पटेल की जयंती

विज्ञापन
बलिया। जनपद में बुधवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कहीं गोष्ठी, कहीं रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। लोगों ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। सरकारी कार्यालयों के साथ ही स्कूलों कालेजों पर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए राष्ट्र को अखंड भारती की स्थापना करने वाला शिल्पकार कहा गया। इस अवसर पर स्कूलीबच्चों ने रैली निकाल संदेश दिया। जिलाधिकारी कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. विश्राम ने समस्त कलेक्ट्रेट कर्मियों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज अखंड भारत है तो इसमें बड़ी भूमिका पटेल की है। उन्होंने साढ़े पांच सौ से ऊपर रियासतों को एक कर अखंड भारत का निर्माण किया। जिला अस्पताल में सीएमओ डॉ. एसपी राय ने स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों व कर्मियों को एकता व अखंडता के प्रति समर्पित रहने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर डॉ. एस प्रसाद, डॉ. आरएन उपाध्याय, डॉ. बीपी सिंह, डॉ. विनोद कुमार, आदि मौजूद रहे। उधर, टाउन इंटर कॉलेज में लौह पुरुष सरदार की जयंती पर प्रधानाचार्य अशोक कुमार श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पटेल ने 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत की नींव को मजबूत कर अपने लौह व्यक्तित्व को सिद्ध किया। इस मौके पर सरदार वल्लभ भाई पटेल एक लौह व्यक्तित्व विषयक भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया। इसमें जूनियर वर्ग में विश्जीत कुमार प्रथम, आदित्य यादव द्वितीय तथा अभिषेक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में रोशन ने प्रथम, तपस कुमार द्विवतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर डा. अखिलेश सिन्हा, गुरु स्वरूप जी, योगेश, कपिल, राजाराम, रवि प्रकाश आदि रहे। संचालन रामकुमार तिवारी ने किया।
टीडी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शुभारंभ मां सरस्वती व सरदार पटेल के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डा. वीके सिंह, डॉ. दिलीप श्रीवास्तव, डॉ. साहेब दुबे, डा. ओपी सिंह, डॉ. यमुना मिश्र, डॉ. आरपी राघव, डॉ. संजीत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

बैरिया संवाददाता के अनुसार तहसील सभागार में सरदार भाई पटेल की जयंती को एकता राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया गया। उप जिलाधिकारी लाल बाबू दूबे ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए कर्मचारियों को शपथ दिलाई। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी कि पुण्यतिथि को राष्ट्रीय संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर तहसीलदार गुलाब चंद्रा, राकेश मिश्र, विनय सिंह, राजेंद्र गुप्ता आदि रहे। सुखपुरा: सुखपुरा इंटर कॉलेज सुखपुरा बलिया में बुधवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधक दिनेश चंद सिंह ने की। कहा कि सरदार पटेल द्वारा दिखाए रास्ते पर आप सभी चल कर अखंड भारत को विश्व गुरु बनाएं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को कहा कि भारत के विकास के लिए भारत के प्रत्येक नागरिक को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जयंती पर श्री शिवमंगल सिंह इंटर कॉलेज बेरुआरबारी में रैली का आयोजन किया गया जिसका नेतृत्व प्रधानाचार्य शत्रुघभन सिंह ने किया। इसके बाद विद्यालय में राष्ट्रीय एकीकरण गोष्ठी आयोजित किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने सरदार पटेल के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर मु. अफजल अंसारी, रविंद्र प्रताप, सुनील कुमार मौर्य, शौकत अली, दिग्विजय नाथ सिंह, रोशन लाल, अखिलेश यादव, एनुल हसन, डा. राम सुरेश राम आदि रहे।

बलिया। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। सपाजनों ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने पटेल को अखंड भारत का संस्थापक बताया। पूर्व मंत्री नारद राय ने सरदार पटेल को असली समाजवादी बताया। कहा कि उन्होंने आरएसएस से देश को खतरा बताते हुए प्रतिबंध लगा दिया था। आज वोट के लिए पटेल व गांधीजी के नाम पर आरएसएस व भाजपा नाटक कर रही है। इस मौके पर पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल, सुभाष यादव, डॉ. विश्राम ंयादव, इरफान अहमद, सुमंत यादव, जनार्दन यादव आदि रहे। अध्यक्षता रामजी यादव व संचालन राना कुनाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed