फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सूची से कार्डधारकों का नाम काट किया जा रहा अनाज का गोलमाल

सूची से कार्डधारकों का नाम काट किया जा रहा अनाज का गोलमाल

Tue, 28 Aug 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
सूची से कार्डधारकों का नाम काट किया जा रहा अनाज का गोलमाल
बैरिया (बलिया)। तहसील क्षेत्र के पात्र गृहस्थी कार्डधारकों के नाम कटने के बाद भी खाद्यान्न का गोलमाल करने का मामला सामने आया है। सूची से नाम गायब होने के बाद भी लगातार तीन महीने से राशन का उठान कर सैकड़ों कुंतल अनाज का गोलमाल किया गया है। कार्डधारकों की शिकायत पर डीएम ने मामले की जांच का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांवों के पात्र गृहस्थी कार्डधारकों के नाम काटने व जोड़ने का काम बदस्तूर जारी है। बताया जाता है कि पूर्ति विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से नामों को कटने के बावजूद आवंटन में संशोधन नहीं किया जाता है और कोटेदारों से उठान कराकर अनाज का गोलमाल किया जाता है। दलछपरा के दुकानदार जगजीवन राम की दुकान से दुरजनपुर का दुकान संबद्ध है। दुर्जनपुर में कुल 689 पात्र गृहस्थी कार्डधारक व कुल 2881 यूनिट है। लेकिन जून में पूर्ति विभाग ने 138 कार्डधारकों का नाम काट दिया। जिससे दुकानदार ने सिर्फ 551 कार्डधारकों में कुल 2310 यूनिट का खाद्यान्न वितरण किया। इसी तरह जुलाई में पूर्ति विभाग द्वारा एक बार फिर कार्डों में कटौती किया गया। इस बार दुकानदार ने 511 कार्ड का 1325 यूनिट का खाद्यान्न वितरण किया। दोनों ही माह में दुकानदार पूर्व की भांति हाट गोदाम से 689 कार्डधारकों के 2881 यूनिट का राशन उठाता रहा और कार्डधारकों को सूची में नाम नहीं होने का हवाला देकर उसे वितरित नहीं किया। वर्तमान में कुल 635 कार्डों के 1886 यूनिट की सूची है। जबकि खाद्यान्न का आवंटन इससे अधिक कुल 2310 यूनिटों का बना है। इसकी जानकारी होने पर कार्डधारक चंद्रदीप यादव, अनूप वर्मा, जगनरायन पाल, चंद्रमा पाल आदि ने जिलाधिकारी से शिकायत की। डीएम ने मामले की जांच सिटी मजिस्ट्रेट को दी। सिटी मजिस्ट्रेट डा. विश्राम ने जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश तहसीलदार बैरिया गुलाब चंद्रा को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed