{"_id":"5ab3e80b4f1c1b27088b696c","slug":"191521739787-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योगपतियों का रूझान उप्र में बढ़ा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योगपतियों का रूझान उप्र में बढ़ा है
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
बेल्थरारोड । भाजपा कैंप कार्यालय पर बुधवार को योगी सरकार के एक साल पूरा होने पर एक साल कई मिसाल का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योगी सरकार की एक साल की उपलब्धियों का बखान किया गया । इस दौरान प्रदेश सरकार की सबका साथ सबका विकास से जुड़ी जनहित के समस्याओं को की विस्तृत चर्चा की गई ।भाजपा नेता देवेंद्र गुप्ता ने कहा कि एक साल के कार्यक्रम के दौरान सरकार ने हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्यक्रम किए हैं। सड़क, पानी ,बिजली ,स्वास्थ्य, शिक्षा आदि बुनियादी सुविधाओं के अलावा प्रदेश के विकास के लिए नए आयाम स्थापित किए गए। सरकार की दूरदर्शी नीति के चलते सूबे में पूंजी निवेश के लिए उद्योगपतियों का आकर्षण उत्तर प्रदेश में बढ़ा है। सूबे में सबका साथ सबका विकास की बयार बह रही है ।कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित होंगे ।इस मौके पर संतोष कुमार वर्मा ,प्रेम शंकर पांडे ,प्रेमचंद राजभर, मुन्ना मिश्र , नंदलाल मोर्य , अमरनाथ सिंह, अमीर चंद्रगुप्त आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन