फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ट्रेनों के ठहराव न होने से जाना पड़ता 40 किमी तक

ट्रेनों के ठहराव न होने से जाना पड़ता 40 किमी तक

Sun, 17 Dec 2017 11:21 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
ट्रेनों के ठहराव न होने से जाना पड़ता 40 किमी तक
बैरिया। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर करीब आधे दर्जन एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव न होने से यात्रियों को 40 किमी दूर छपरा व बलिया ट्रेनों को पकड़ने जाना पड़ता है। मांगों के बाद भी आज तक रेल विभाग ने यात्रियों की नहीं सुनी। इसे लेकर उनमें विभाग के प्रति नाराजगी है।
विज्ञापन

सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन को बिग्रेड का दर्जा प्राप्त है। इस स्टेशन पर छपरा-लखनऊ, गरीबनवाज, जनसाधारण, गंगाकाबेरी, हरिहर, गाजीपुर-कोलकाता, आजमगढ़-कोलकाता, गोंदिया, गोंडा-आसनसोल, सूरत-मुजफ्फरपुर, श्रमिक, अहमदाबाद-दरभंगा, लोकनायक एक्सप्रेस, इंदौर-गोहाटी, अमृतसर-डिबरूगढ़ आदि एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं है। ऐसे में यहां के लोगाें 40 किमी दूर बलिया और छपरा स्टेशनों पर जाकर गंतव्य के लिए ट्रेन पकड़ना पड़ रहा है। विगत माह रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के दुबेछपरा में आने की सूचना थी, तब यहां के लोगों को आस जगी थी कि कुछ ट्रेनों के ठहराव की घोषणा उनके द्वारा की जाएगी। उस समय रेल विभाग ने सुरेमनपुर स्टेशन मास्टर से ठहराव के लिए रिपोर्ट भी मांगा था, जिस पर स्टेशन मास्टर एपी मिश्र ने छपरा-लखनऊ व हरिहर एक्सप्रेस के ठहराव के लिए रिपोर्ट भेजी थी। लेकिन रेल राज्यंत्री के आगमन निरस्त होते ही ट्रेनों के ठहराव का मामला भी ठंडे बस्ते में चला गया। रानीगंज युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष रौशन गुप्ता, हार्डवेयर व्यापारी मन्टू गुप्ता, रियाज अंसारी, मुन्ना शर्मा आदि ने ट्रेनों के ठहराव की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed