फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   तीसरे सोमवार को भोले का दर्शन करने के लिए उमेड़ेगे श्रद्घालु

तीसरे सोमवार को भोले का दर्शन करने के लिए उमेड़ेगे श्रद्घालु

Sun, 30 Jul 2017 11:23 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
तीसरे सोमवार को भोले का दर्शन करने के लिए उमेड़ेगे श्रद्घालु
बलिया। नगर सहित ग्रामीण इलाकों में चौथे सोमवार के लिए तैयारियां अंतिम दौर में है। सोमवार को नगर के बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर सहित जिले के शिवालयों पर श्रद्घालुओं का रेला उमड़ेगा। इसके लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। मंदिर कमेटियों की ओर व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए अपने कमेटी के सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

नगर के बाबा बालेश्वर नाथ के मंदिर में श्रद्घालु दर्शनार्थियों की भीड़ को देखते हुए बैरिकेडिंग की गई है। जिससे कि महिला और पुरुष श्रद्घालु अलग-अलग कतारों में कतारबद्घ होकर पूजन-अर्चन कर सकेें। नगर से सटे निधरिया स्थित निधेश्वर नाथ, कुकुरहां स्थित बाबा तिलेश्वर नाथ, असेगा स्थित अवनि नाथ, छितौनी स्थित बाबा छितेश्वर नाथ, कारो स्थित बाबा कामेश्वर नाथ के शिवालयों में चौथे सोमवार को भी भोले नाथ के दर्शन पूजन के लिए भीड़ उमड़ेगी। इसके लिए मंदिरों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। कई बड़े मंदिरों पर निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। वहीं नगर के बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर परिसर में महिला पुलिस की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन

इनसेट...
विधायक के संग देवघर रवाना हुए कांवरिए
बलिया। बाबा धाम जाने वाले कांवरियों का जत्था रविवार को रवाना हुआ। अलग-अलग जत्था ने भोले के मंदिरों में पूजन अर्चन किया। नगर के लोक निर्माण विभाग के डाकबंगले पर रसड़ा के विधायक उमाशंकर के नेतृत्व में जुटे सैकड़ों की संख्या में श्रद्घालु भक्तों ने जयकारा लगाते हुए नगर के मंदिरों का पूजन अर्चन किया। बाबा भृगु मंदिर, बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद भक्तों का जत्था देवघर के लिए करीब 150 लग्जरी वाहनों से रवाना हुुआ। इस मौके पर धनंजय सिंह, करुणेश सिंह, संतोष पांडेय, हरि सिंह, सचिंद्र सिंह, रणजीत सिंह पिंकी, राम प्रकाश सिंह, मुकेश सिंह, मुन्ना सिंह सहित हजारों लोगों ने नगर के मंदिरों में रवाना होने से पहले मत्था टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed