फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ग्रामीणों की शिकायत सुनते ही भड़क गए एसडीएम

ग्रामीणों की शिकायत सुनते ही भड़क गए एसडीएम

Sun, 30 Jul 2017 11:18 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों की शिकायत सुनते ही भड़क गए एसडीएम
सिकंदरपुर। तहसील में तैनात लेखपाल के कार्यप्रणाली से असंतुष्ट होकर गांगकिशोर के ग्रामीणों ने अब आर-पार की लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है। शनिवार को गांगकिशोर गांव के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर राजेश कुमार यादव से लेखपाल की शिकायत की तो वह भड़क गए। कहा कि बहुत दबाव है, मैं कार्रवाई करने में असमर्थ हूं। जिसको लेकर ग्रामीणों आक्रोश है।
विज्ञापन

बता दें कि सूखा राहत चेक में धांधली के साथ ही कई मामलों को लेकर क्षेत्र के कई गांव के लोगों ने मुख्य तहसील दिवस पर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर लेखपाल जैनुद्दीन के कार्यो के विरुद्ध जांच करने की मांग की थी। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा तत्कालीन उपजिलाधिकारी अनिल कुमार चतुर्वेदी से जांच कराया गया तो उसमें फर्जी रिपोर्ट देने की बात सही पाई गई। जिसके बाद लेखपाल का उक्त मौजे से स्थानांतरण कर दिया गया और विभागीय कार्रवाई शुरू की गई। लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी अब तक लेखपाल द्वारा अपना चार्ज नवीन लेखपाल को नहीं दिया गया और ना ही उसके विरुद्ध कोई विभागीय कार्रवाई की गई। इसी बीच उपजिलाधिकारी अनिल कुमार चतुर्वेदी का स्थानांतरण बांसडीह हो गया और उनके स्थान पर उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर राजेश कुमार यादव ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस मामले में जब ग्रामीणों ने नए उपजिलाधिकारी से शिकायत की तो उनके द्वारा क्षेत्रीय कानूनगो को तत्काल चार्ज हस्तानांतरण कराने का निर्देश दिया गया। बावजूद भी लेखपाल द्वारा चार्ज स्थानांतरण नहीं किया जा रहा है। जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। गांग किशोर गांव निवासी कविंद्र प्रसाद, प्रिंस राय, श्यामू पांडेय, पिंटू पाठक आदि ने लेखपाल को नहीं हटाने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed