{"_id":"595690224f1c1b14348b46d0","slug":"191498845218-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बच्चों के साथ आत्मदाह करने कलेक्ट्रेट पहुंचा दंपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच बच्चों के साथ आत्मदाह करने कलेक्ट्रेट पहुंचा दंपति
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के छितौनी गांव निवासी दंपति शुक्रवार को अपने पांच बच्चों के साथ आत्मदाह करने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा। इसकी जानकारी होते ही सीओ सिटी केसी सिंह महिला थानाध्यक्ष संध्या सिंह के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच गए। उधर, जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने पीड़ित परिवार को कार्यालय में बुलाया और उनकी समस्या सुनी। इसके बाद समस्या का निदान कराने का आश्वासन दिया। वहीं पीड़ित परिवार को समझा-बुझाकर घर भेजा।
जिलाधिकारी ने बताया कि मनियर थाना क्षेत्र के छितौनी निवासी रामायण सिंह व भगवत सिंह के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। यह प्रकरण दोनों के बीच काफी गंभीर हो गया है। जिसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की जा रही है। कहा कि दंपति अपने भाई से नाराज होकर अपने बच्चों के साथ आत्मदाह करने आए थे। जिन्हें समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया। वहीं पीड़ित मीना देवी ने बताया कि हमारे भसुर जमीन के बंटवारे में धांधली कर रहे हैं। विरोध करने पर मारने-पीटने व बेइज्जत करने पर आमदा हैं। जिसकी शिकायत थाना से लेकर पुलिस अधीक्षक से की गई। लेकिन उल्टे ही पति समेत छह लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया। कहा कि हमारे भसुर व उनके लड़कों के आतंक के चलते गांव का कोई भी व्यक्ति आवाज नहीं उठा सकता है। वहीं पुलिस भी उन्हीं की तरफ से मिली हुई है। हमारी लड़कियां जब स्कूल जाती है तो उन लोगों द्वारा छेड़खानी व भद्दी-भद्दी गालियां देते हेै। जिनके भय से हमारी दो बेटियों ने स्कूल जाना बंदकर दिया है। कहीं से न्याय नहीं मिलने के कारण मजबूरन आत्मदाह करने का निर्णय लिया। उन्होंने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई।