{"_id":"594166504f1c1b0c748b4615","slug":"191497458256-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कटियामारों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कटियामारों पर होगी कार्रवाई
Updated Wed, 14 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। विद्युत उपभोक्ताओं के लिए शत प्रतिशत ब्याज में छूट का लाभ लेने व अन्य विभागीय सुविधाओं को लेने का गुरुवार को अंतिम मौका है। इसके के बाद विभाग सख्ती बरतते हुए बिजली चोरी करने या बकाया जमा नही करने वालों से सख्ती से निपटेगा। एफआईआर की भी करवाई हो सकती है। उल्लेखनीय है कि ब्याजमुक्त बकाया जमा करने, कनेक्शन लेेने या मीटर व केबल को ठीक करवाने के लिए विभाग ने 15 जून तक का समय दिया है। सर्वदा योजना के तहत मीटर या केबल से छेड़छाड़ पाए जाने के बाद भी विभाग द्वारा बिना कोई कार्रवाई किए मीटर या केबल को ठीक किए जाने की सुविधा मिलेगी। आज पंजीकरण की अंतिम तारीख है। विभाग के इस योजना का लाभ प्राप्त करें। उसके बाद बिजली चोरी पर विभाग सख्ती दिखाएगा और पकड़े जाने पर भारतीय विद्युत अधिनियम की सुसंगत धारा के तहत एफआईआर करा दिया जाएगा । ऐसे में कटिया वाले भी सावधान हो जाएं और कनेक्शन ले लें, ताकि कोई दण्डात्मक कार्रवाई नहीं करना पड़े।
अधिशासी अभियंता हरिशंकर ने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि आज 15 जून तक विभाग द्वारा दी जाने वाले इन सुविधाओं का लाभ लेते हुए बिजली चोरी रोकने के अभियान में सहयोग दें । जिनका कनेक्शन नहीं है वे कनेक्शन ले लें तथा जिनका मीटर या केबिल खराब है वे इसे ठीक करवा लें। जिनका बकाया बहुत ज्यादा है वे ब्याज में शत प्रतिशत छूट का लाभ हेतु पंजीकरण करवा लें और उसके सप्ताह भर के अंदर बकाया जमा भी कर दें।