{"_id":"61324f848ebc3ee2141b549b","slug":"19-members-of-the-district-planning-committee-were-elected-ballia-news-vns60954066","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला योजना समिति के 19 सदस्यों का हुआ निर्वाचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला योजना समिति के 19 सदस्यों का हुआ निर्वाचन
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी परिसर में भारी गहमागहमी के बीच शुक्रवार को जिला योजना समिति के सदस्यों का निर्वाचन सकुशल संपन्न हो गया। कुल 25 सदस्यों में 19 सदस्यों को चुनने के लिए जिला पंचायत के सदस्यों ने मतदान किया। जबकि छह सदस्य पहले से ही निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। सहायक निर्वाचन अधिकारी/ मुख्य राजस्व अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव और उप जिलाधिकारी राजेश यादव की देखरेख में हुए चुनाव के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मतदान में पांच जिला पंचायत सदस्यों ने प्रतिभाग किया। इस निर्वाचन में कुल 37 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें तीन का पर्चा निरस्त हो गया था। इस प्रकार कुल 34 उम्मीदवार थे, जिनमें 25 सदस्य जिला योजना समिति के लिए निर्वाचित हुए।
जिला योजना समिति के सदस्य बने
अनारक्षित वर्ग में जिला पंचायत सदस्य असगर, कुंदन, जनार्दन, प्रभुनाथ यादव, वीर लाल, मनीष कुमार सिंह, विनोद, शैलेश प्रताप, संजय कुमार सिंह और अनारक्षित महिला वर्ग में अनीता, कुसुम देवी, गीता, गंगाजली और समसा खातून चयनित हुई हैं। इसी प्रकार अनुसूचित जाति वर्ग में चंद्रभान, जय राम, मनोज और कुमारी रेखा तथा अन्य पिछड़ा वर्ग में अनिल, अशोक साहनी, दिनेश यादव, रमेश, सुधीर कुमार यादव, मांती और सुमित्रा का निर्वाचन हुआ है। इसमें छह सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए।