फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ूर्ति विभाग के अधिकारियों-कर्मियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

ूर्ति विभाग के अधिकारियों-कर्मियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed, 08 May 2019 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
ूर्ति विभाग के अधिकारियों-कर्मियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
अधिकारियों-कर्मियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
बलिया। बैरिया के आपूर्ति निरीक्षक दुर्गानंद यादव से गाली गलौच करने और मारने की धमकी देने के मामले में आपूर्ति विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। डीएसओ के नेतृत्व में विभाग के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेेतावनी दी कि दो दिनों के अंदर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं की गई तो कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा है कि रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर निवासी धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने बैरिया के आपूर्ति निरीक्षक दुर्गानंद यादव को मोबाइल पर पांच मई को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। बताया कि वह दबंगई से अपने मन मुताबिक कार्य कराना चाहता है। यह भी बताया कि आपूर्ति निरीक्षक यादव ने इस मामले में पांच मई को ही रेवती थाने में तहरीर दी थी लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। अधिकारियों ने डीएम को बताया कि पिछले दो सालों से बैरिया तहसील में तैनात किए गए कई आपूर्ति निरीक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की घटनाएं हुई हैं। ऐसे में कोई आपूर्ति निरीक्षक बैरिया तहसील में जाने के लिए तैयार नहीं होता। अधिकारियों ने चेताया कि दो दिनों में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई तो वे कार्य का बहिष्कार करेंगे। ज्ञापन देने वालों में जिला आपूर्ति अधिकारी केजी पांडेय, एआरओ दिनेश कमार, आपूर्ति निरीक्षक संतोष यादव, सूर्यनाथ, श्यामनाथ, राहुल भारती और राकेश सिंह निषाद आदि रहे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से ही काम करेंगे निरीक्षक : बलिया। आपूर्ति निरीक्षक दुर्गानंद यादव ने बैरिया तहसील में काम करने से इंकार कर दिया है। इसके चलते बैरिया तहसील में आपूर्ति विभाग का कामकाज बाधित हो गया है। बताया जाता है कि डीएम और एसडीएम ने भी आपूर्ति निरीक्षक को सुझाव दिया है कि वह फिलहाल अपनी सुरक्षा का ख्याल रखें और जिला मुख्यालय से ही काम निपटाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed