{"_id":"5c1542f1bdec225712760e9f","slug":"181544897265-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास की किरण से कोई भी गांव अछूता नहीं रहेगा: संजय यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास की किरण से कोई भी गांव अछूता नहीं रहेगा: संजय यादव
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर। आजादी के 70 वर्षों बाद भी जिन गांवों एवं मजरों में आज तक विकास की किरण नहीं पहुंच पायी थी। हमारी केंद्र एवं राज्य की सरकार उन गांवों तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। यह बातें शनिवार को क्षेत्र के पहराजपुर गांव में क्षेत्रीय विधायक संजय यादव ने राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत 33/11केवीए के विद्युत उपकेंद्र की आधारशिला रखने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही ।
विधायक ने कहा कि गांवों के लिए बिजली की समस्या पूर्व में हमेशा से बनी रही है, लेकिन जब से हमारी केंद्र और राज्य में सरकार आयी तब से हमारी सरकारों ने बिजली की समस्या को दूर करने के अभूतपूर्व कार्य कर रही है। जहां जरूरत के हिसाब से गांवों में निर्वाध रूप से बिजली की आपूर्ति के लिए विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण किया जा रहा है। वही प्रत्येक गांवों मजरों के हर एक घर में बिजली पहुंचाने के लिए युद्घ स्तर पर कार्य किये जा रहे है। प्रधानमंत्री का सबसे पहला लक्ष्य है कि देश के हर गांव एवं घरों तक बिजली पहुंचे। चाहे गरीबों के घर उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस पहुंचाने की बात हो या गांवों के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के समुचित पठन-पाठन की व्यवस्था हो। केंद्र एवं राज्य की सरकार इन पर भरपूर ध्यान दे रही है। जिस पर आज तक किसी भी सरकारों ने नहीं दिया था। कहा कि अतिपिछड़े गांवों के लिए 12 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण ,पहराजपुर, खेजुरी, महाथापर गांवों में विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण,खरीद दरौली घाट पर पुल, पुरुषोत्तम पट्टी गांव में विद्युत केंद्र का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा दर्जनों गांवों में पक्की सड़के एवं पेयजल का निर्माण कार्य चल रहा है। इस मौके पर विभाग के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार झा, संजय यादव, एसडीओ वितरण हरिओम गुप्ता, मनोज कुमार उपाध्याय, एसडीओ सिविल अमित कुमार भाटिया, अवर अभियंता लालजी सिंह यादव, अभिषेक बर्मा, शिवकांत सिंह, राजनाथ पांडेय, मंजय राय, उदय नारायण सिंह, रामायण सिंह, महेंद्र यादव, डॉ फुलेंद्र सिंह, अजय सिंह, मान तिवारी, मनोज सिंह, सुनील सिंह, बच्चा सिंह आदि मौजूद रहे।