{"_id":"5bba41c1867a5516521b0fde","slug":"181538933185-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया गया दीक्षांत समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया गया दीक्षांत समारोह
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसड़ा। क्षेत्र के मंदा स्थित श्री सहदेव पौधरिया पालीटेक्निक कॉलेज में द्वितीय दीक्षांत समारोह मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश यादव, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य सत्य प्रकाश जायसवाल ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। संस्था में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले शैलेश मौर्या को ट्राफी एवं अपने अपने वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने अंतिम वर्ष छात्र-छात्राओं को सामूहिक प्रमाण पत्र सौंपकर कर्तव्य एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। संस्था के संस्थापक पूर्व मंत्री घूराराम ने छात्रों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। प्रबंध निदेशक डॉ. संतोष कुमार ने अतिथियों को अंग वस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य आर के यादव, ज्ञान प्रकाश पांडेय, आरबी प्रसाद, जितेन्द्र सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संचालन राम निवास यादव ने किया।