{"_id":"5adf751a4f1c1bed778b4ce2","slug":"181524593946-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाबाजारी को रखे 336 बोरी खाद्यान पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाबाजारी को रखे 336 बोरी खाद्यान पकड़ा गया
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनियर। क्षेत्र के ग्राम सभा मानिकपुर के भंडारी गांव के एक मकान में कालाबाजारी के लिए रखा गया 336 बोरी अनाज पकड़ा गया। उप जिलाधिकारी बांसडीह के निर्देश पर मौके पर पहुंचे मनियर के विपणन अधिकारी नरेंद्र मिश्रा व शीतला प्रसाद ने अनाज की जांच की। इसके बाद अनाज की लिखा-पढ़ी करके मानिकपुर के कोटेदार ऋषिदेव सिंह की सुपुर्दगी में दे दिया।
बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह एसडीएम बांसडीह को सूचना मिली कि भंडारी गांव में कालाबाजारी के लिए पवन प्रसाद के मकान में सरकारी अनाज को रखा गया है। इसके बाद एसडीएम ने मनियर विपणन अधिकारी को इसकी जांच करने के लिए मौके पर भेजा। विपणन अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल की और मकान में रखे अनाज की जांच की। मौके पर रखे 336 बोरी अनाज को अधिकारियों ने सरकारी अनाज मानते हुए कब्जे में ले लिया और उसे मानिकपुर के कोटेदार को सुपुर्द कर दिया।