{"_id":"5a2abf6e4f1c1b9f678c027f","slug":"181512750958-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं की प्रगति में लाएं सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं की प्रगति में लाएं सुधार
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने जिला स्तरीय अधिकारियों को चेतावनी दी है कि वह विभागीय योजनाओं की प्रगति में सुधार लाएं, अन्यथा शासन स्तर से कार्रवाई तय है। वह कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को नवम्बर माह की मासिक समीक्षा बैठक ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने विभागवार प्रगति की जानकारीे ली और अधिकारियों के पेंच कसे।
मनरेगा की स्थिति की समीक्षा के दौरान मात्र 36 प्रतिशत प्रगति मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए डीसी मनरेगा उपेंद्र पाठक को फटकारा। कहा कि जिन गांवों में मनरेगा की स्थिति खराब है उसकी सूची दें, ताकि सम्बन्धित एपीओ, प्रधान, सचिव, रोजगार सेवक या अन्य जिम्मेदार पर कार्रवाई की जा सके। कहा कि 15 दिवसीय अभियान तय करें और उसके हिसाब से कार्य सुनिश्चित कराएं। छात्रवृत्ति योजना, सभी प्रकार की पेंशन योजना आदि की भी समीक्षा की। कहा कि छात्रवृत्ति योजना में समयान्तर्गत सभी कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाए।
जल निगम की समीक्षा के दौरान बताया गया कि बिजली की दिक्कतों से पानी टंकी संचालन में बाधा आती है। इस पर जिलाधिकारी ने विद्युत एक्सईएन को निर्देश दिया कि जल निगम व नलकूप वालों से समन्वय बनाकर सिंचाई की समस्या दूर करें। जिलाधिकारी ने सौभाग्य योजना के तहत जिले में विद्युत कनेक्शन बढ़ाने को कहा। कहा कि चालू माह में लक्ष्य के सापेक्ष 60 प्रतिशत कनेक्शन हो जाने चाहिए। पीएम आवास योजना के सम्बन्ध में कहा कि लाभार्थियों को समयान्तर्गत किस्त भेजी जाए। डूडा के अधिकारी से पीएम आवास योजना (नगरीय) की प्रगति की जानकारी ली। बैठक में सीडीओ संतोष कुमार, सीएमओ डॉ एसपी राय समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।