{"_id":"594ffc514f1c1b9d448b45e9","slug":"181498414161-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में शौच करना कानूनन अपराध : सुशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में शौच करना कानूनन अपराध : सुशील
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत ग्राम पंचायत अराजी माफी शिवपुर में शनिवार को ग्राम सभा की खुली बैठक हुई। जिसमें लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान 109 लोगों ने स्वयं के संसाधन से शौचालय बनवाने का निर्णय लिया। इसके लिए सभी को स्वीकृति-पत्र भी प्रदान किया गया। शौचालय निर्माण पूर्ण हो जाने पर सभी लाभार्थियों को 12 हजार रुपये प्रति शौचालय भुगतान किया जायेगा।
ब्लॉक मोटीवेटर सुशील कुमार द्विवेदी ने बताया कि खुले में शौच करना कानूनन अपराध है। स्वच्छता, पवित्रता एवं आत्म सम्मान से जीने के लिए धन की आवश्यकता नहीं होती। खुले में शौच करने से डायरिया, हैजा कुपोषण, पोलियो, आंत में सुजन जैसी घातक बीमारियां अपना पांव पसारती है। कहा कि खुले में शौच करने अथवा सार्वजनिक स्थानों को गंदा करने वाले व्यक्तियों को राशन कार्ड, पेंशन, आवास सहित विभिन्न सरकारी सुविधाएं बंद करते हुए ग्राम स्वच्छता समिति जुर्माना भी लगा सकती है। अंत में श्री द्विवेदी ने लोगों को हाथ उठवाकर खुले में शौच न करने का संकल्प करवाया। इस मौके पर खण्ड प्रेरक विमलेश्वर राय, ग्राम प्रधान चंद्रेश्वर यादव, शिवजी तिवारी, स्वच्छाग्रही दिलीप यादव सहित सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे।