फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   18 out of 167 disposed on Samadhan Divas

समाधान दिवस पर 167 में से 18 का हुआ मौके पर निस्तारण

Tue, 06 Oct 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
18 out of 167 disposed on Samadhan Divas
बेल्थरारोड। तहसील सभागार में मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि इस मौके पर जिलाधिकारी के आने की सूचना थी, लेकिन अपराह्न तक उनके नहीं आने से फरियादी मायूस रहे। डीएम की अनुपस्थिति में उप जिलाधिकारी संत कुमार व तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा निस्तारण का निर्देश दिया। इस दौरान कुल 167 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। इनमें 18 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को संदर्भित कर दिया। एसडीएम ने प्रार्थना पत्रों को निर्धारित समय अवधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। पड़सरा के पूर्व प्रधान शंभू नाथ ने पात्र गृहस्थी योजना का लाभ अपात्रों को देने की शिकायत की। इब्राहिमपट्टी के जगदीश ने डीह की आराजी से अतिक्रमण हटाने की मांग की। सिउरा गोपालपुर निवासी पूर्व सैनिक पत्नी मानती देवी ने खलिहान की भूमि पर अवैध रूप से आवास आवंटित किए जाने का मामला उठाया। चरौंवा के मनमोहन ने पत्नी के नाम फर्जी रूप से आवास आवंटित कर धन गबन करने का आरोप लगाया। टिकुलिया के ग्रामीणों ने संपर्क मार्ग निर्माण की मांग की। फरदहा उर्फ पूरा निवासी कबूतरी, राम नरेश ने वर्षा में कच्चा घर गिर जाने पर आवास आवंटित करने की मांग की। भीमपुरा के देवशरण चौहान ने पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमे में फंसाने की शिकायत की। सोनबरसा के अरुण तिवारी मेन रोड से श्मशान घाट तक जाने वाले जर्जर मार्ग के निर्माण की मांग की। रामपुर के वीरेंद्र यादव ने पंचायत भवन बनाने की गुहार लगाई। संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल प्राप्त 167 में 18 प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारित किया गया। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed