फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पीसीएफ के जिला नोडल अधिकारी व आधा दर्जन केंद्र प्रभारियों पर कार्रवाई की संस्तुति

पीसीएफ के जिला नोडल अधिकारी व आधा दर्जन केंद्र प्रभारियों पर कार्रवाई की संस्तुति

Sat, 20 Apr 2019 10:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
पीसीएफ के जिला नोडल अधिकारी व आधा दर्जन केंद्र प्रभारियों पर कार्रवाई की संस्तुति
बलिया। सदर तहसीलदार गुलाब चंद्रा ने शनिवार को क्षेत्र के कुल 10 गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान पीसीएफ के छह क्रय केंद्र बंद मिले और प्रभारी भी नदारद रहे। हालांकि मार्केटिंग व एग्रो के केंद्रों खरीद हो रही थी। तहसीलदार ने पीसीएफ के आधा दर्जन से अधिक क्रय केंद्र प्रभारियों के साथ ही पीसीएफ के जनपदीय नोडल अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को संस्तुति भेजी है।
विज्ञापन

आए दिन किसानों की ओर से मिल रही शिकायतों को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को सदर तहसीलदार ने गड़वार ब्लाक के कई केंद्रों का निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने रतसर स्थित यूपी एग्रो व हाट शाखा की ओर से स्थापित क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। हालांकि इन केंद्रों पर किसानों से गेहूं की खरीद हो रही थी। इसके बाद तहसीलदार की टीम साधन सहकारी समिति रतसर पर स्थित क्रय केंद्र पर पहुंचे तो बंद मिला और केंद्र प्रभारी ओमप्रकाश सिंह भी गायब मिले। केंद्र पर मौजूद चौथी नामक व्यक्ति ने बताया कि यहां अभी खरीद नहीं हो रही है। इसके बाद तहसीलदार की टीम ने नूरपुर आदि स्थानों पर पीसीएफ के क्रय केंद्रों को देेखा जो बंद मिले। तहसीलदार ने इस मामले में आधा दर्जन सहकारी समितियों के केंद्र प्रभारियों के खिलाफ तथा पीसीएफ के जिला नोडल अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन

तहसीलदार बलिया गुलाब चंद्र ने बताया कि सदर क्षेत्र के 10 गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया जिसमें एग्रो व हाट शाखा के अलावा पीसीएफ के अधिकांश क्रय केंद्र बंद मिले। आधा दर्जन केंद्र प्रभारियों व पीसीएफ के जिला नोडल अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed