{"_id":"5b69e6374f1c1bed5e8b7acd","slug":"171533666871-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपसभापति पद के उम्मीदवारी को लेकर हरिवंश के गांव में भी खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपसभापति पद के उम्मीदवारी को लेकर हरिवंश के गांव में भी खुशी
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयप्रकाशनगर। बैरिया तहसील क्षेत्र के दलजीत टोला (जयप्रकाशनगर) के मूल निवासी राज्यसभा सांसद हरिवंश को उपसभापति पद का एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की ओर से उम्मीदावार बनाए जाने पर उनके पैतृक गांव में खुशी का माहौल है।
वरिष्ठ पत्रकार हरिवंश का जन्म 30 जून 1956 को दलजीत टोला सिताबदियारा में हुआ। पिता स्व. बांके बिहारी सिंह और माता स्व. देवजानी देवी के पुत्र हरिवंश ने अपनी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षा गांव के सटे टोला काशी राय स्थित स्कूल से शुरू की। उसके बाद, जेपी इंटर कालेज सेवाश्रम (जयप्रकाशनगर) से 1971 में हाईस्कूल पास करने के बाद वे वाराणसी पहुंचे। वहां यूपी कॉलेज से इंटरमीडिएट और उसके बाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय से स्नातक किया और पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री हासिल की। अप्रैल 2014 में उन्हें राज्यसभा के लिए बिहार से चुना गया। उनका कार्यकाल अप्रैल 2020 में पूरा होगा।
टाइम्स ऑफ इंडिया समूह से की पत्रकारिता की शुरुआत
हरिवंश को जयप्रकाश नारायण (जेपी) ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में डिप्लोमा के दौरान ही वर्ष 1977-78 में टाइम्स ऑफ इंडिया समूह मुंबई में प्रशिक्षु पत्रकार के रूप में उनका चयन हुआ। इसके बाद वे टाइम्स समूह की साप्ताहिक पत्रिका धर्मयुग में 1981 तक उप संपादक रहे। 1981-84 तक हैदराबाद एवं पटना में बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी की और वर्ष 1984 में इन्होंने पत्रकारिता में वापसी की और 1989 अक्तूबर तक आनंद बाजार पत्रिका समूह से प्रकाशित रविवार साप्ताहिक पत्रिका में सहायक संपादक रहे।