{"_id":"5a4142304f1c1b0b788b4e01","slug":"171514226224-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल मैच में बलिया की टीम रही विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल मैच में बलिया की टीम रही विजयी
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
football symbolic image
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मनियर (बलिया)। मनियर इंटर कालेज के प्रांगण में मनियर फुटबॉल चैलेंज कप प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सोमवार को बलिया व मऊ के बीच खेला गया। जिसमें बलिया की टीम 4-1 से विजयी रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ कालेज के उप प्रबंधक कुंवर विजय सिंह उर्फ पप्पू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा कीक मारकर कर किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच एलेवेन क्लब बलिया एवं यंग स्टार क्लब मऊ के बीच खेला गया। हाफ टाइम से पहले बलिया की टीम ने एक गोल दाग बढ़त बना लिया। इसके बाद मऊ की टीम ने बराबर करने के लिए जी जान से जुट गई। लेकिन सफल नहीं सकी। पुन: हाफ टाइम के बाद बलिया के टीम ने तीन गोल दाग दिया। इसके बाद मऊ की टीम ने भी एक गोल दाग दिया। मऊ की टीम बराबरी करने के लिए जी जान से लगी रही। लेकिन अंत में बलिया की टीम 4-1 से विजयी घोषित हुई। इस दौरान उद्घघोषक के रूप में राजू सिंह व रेफरी के रूप में अनिल यादव रहे। इस मौके पर आयोजक अमित कुमार सिंह, सत्यदेव सिंह, तनवीर अहमद, नसीरुल्लाह भाई, अतुल, अंकित कुमार राय आदि मौजूद रहे।