{"_id":"5a3bf3bd4f1c1bd0408be502","slug":"171513878461-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमामि गंगे योजना के प्रशिक्षण के लिए दिल्ली रवाना हुए जनपद के दस प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमामि गंगे योजना के प्रशिक्षण के लिए दिल्ली रवाना हुए जनपद के दस प्रधान
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। गंगा के किनारे बसे गांव के विकास तथा खुले में शौच मुक्त करने के बाद आगे के कार्यक्रमों के संचालन के लिए केंद्र सरकार ने जिले के दस गंगा के किनारे बसे गांव के प्रधानों को दिल्ली के विज्ञान भवन में 23 दिसंबर को होने वाले सेमिनार में आमंत्रित किया है। जिसमें सम्मिलित होने के लिए गुरुवार के दिन जनपद के दुबहर और मुरली छपरा ब्लाक के गंगा के किनारे बसे दस ग्राम प्रधान तथा उनके प्रतिनिधि दिल्ली के लिए रवाना हुए।
ज्ञात हो कि गंगा के किनारे बसे इन गांव के प्रधानों को नमामि गंगे योजना के तहत राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन अभियान में तरल अपशिष्ट प्रबंधन, तालाबों के जीर्णोद्धार ,जैविक खेती ,जल संरक्षण एवं कृषि से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला में प्रशिक्षित किया जाएगा। जिसके बाद अपने-अपने गांव में ग्राम प्रधान लोगों को जल संरक्षण जैविक खेती एवं कृषि के नई नई तकनीकों के बारे में ग्रामीणों को बताकर उनके जीवन यापन के स्तर को ऊपर उठाने का प्रयास करेंगे। गुरुवार को दिल्ली रवाना होने वालों में प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष विमल कुमार पाठक जनाड़ी के प्रधान घनश्याम पांडेय उदयपुरा के प्रधान शमीम अंसारी, दुबहर के प्रधान प्रतिनिधि बिटू मिश्रा, दोपही के प्रधान मोहनजी दुबे सहित आदि लोग शामिल रहे।