फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   चुनाव संचालन समिति का हुआ गठन

चुनाव संचालन समिति का हुआ गठन

Thu, 12 Oct 2017 11:19 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
चुनाव संचालन समिति का हुआ गठन
सिकंदरपुर। भाजपा के नगर कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार की शाम डाकबंगला प्रांगण में निकाय चुनाव को लेकर आयोजित की गई। जिसमें नगर निकाय चुनाव में अधिक मतों से जीतने का टिप्स दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला चुनाव संयोजक माधव प्रसाद गुप्ता ने कहा कि भाजपा की सोच के अनुसार नगर मे प्रत्येक वार्ड में अधिक से अधिक मतों से जीत दर्ज करने के लिए चुनाव संचालन समिति का गठन किया। वहीं नगर में भव्य छोटी दीवाली मनाने का निर्णय लिया गया। क्षेत्रीय विधायक संजय यादव के माता के निधन पर दु:ख प्रगट करते हुए दो मिनट का मौन रख ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर पवन, उमेश चंद्र, संजय जयसवाल, ओमकार चंद्र सोनी, विनित पांडेय, प्रयाग चौहान, रमेश गुप्ता, लाल बचन, डब्लु गुप्ता, रविंद्र वर्मा, आकाश तिवारी, अमन श्रीवास्तव, भिखारी लाल, गोवर्धन आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता गनेश प्रसाद सोनी तथा संचालन उमाशंकर राजभर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed