फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   1642.78 MT paddy has been purchased so far

Ballia News: अबतक 1642.78 एमटी धान की हुई खरीद

Sat, 18 Nov 2023 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
1642.78 MT paddy has been purchased so far
धान का बाजार गर्म होने का असर सरकारी क्रय केंद्रों पर पड़ने लगा है। इसके चलते धान की खरीद रफ्तार नहीं पकड़ रहा है। अधिकांश किसान बाजारों में ही धान बेच रहे। हालांकि अभी किसानों के यहां पूरी तरह धान तैयार नहीं हो सके हैं। अबतक 311 किसानों से 1642.78 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है।
विज्ञापन

धान खरीद के लिए जिले में अलग-अलग एजेंसियों के कुल 80 क्रय केंद्र खोले गए हैं। लेकिन अधिकांश इलाकों में धान तैयार नहीं होने के कारण क्रय केंद्रों पर सन्नाटा है। उधर, सरकारी क्रय केंद्रों पर 21 सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीद का प्रावधान है। जबकि आढ़तिए खेतों में ही किसानों से 2050 रुपये प्रति क्विंटल तक धान की खरीद कर ले रहे हैं। ऐसे में अधिकांश किसान क्रय केंद्रों का रुख नहीं कर रहे। किसानों के अनुसार क्रय केंद्र पर जहां दस्तावेजी झंझट है वहीं भुगतान के लिए भी इंतजार करना पड़ता है। इसके अलावा धान को ले जाने के लिए खर्च करना पड़ता है। आलम यह है कि निर्धारित लक्ष्य 1.15 लाख एमटी के सापेक्ष अबतक 311 किसानों से कुल 1642.78 एमटी खरीद हो सकी है।
विज्ञापन

इस बाबत जिला विपणन अधिकारी अविनाश चंद्र सागरवाल ने बताया कि बड़े किसान क्रय केंद्रों पर धान बेचते हैं। जैसे-जैसे धान तैयार हो रहा है खरीद की रफ्तार भी बढ़ रही है। आने वाले दिनों में खरीद तेज होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed