{"_id":"5c6ef1d3bdec2259c006a982","slug":"161550774739-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया संसदीय सीट आई सपा के हिस्से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया संसदीय सीट आई सपा के हिस्से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। सपा-बसपा गठबंधन में संसदीय सीटों को लेकर गुरुवार को सूची जारी कर दी गई। इसमें बलिया संसदीय सीट सपा की झोली में गिरी है। इस निर्णय से सपा खेमे में तो हर्ष दिखा लेकिन बसपा कार्यकर्ताओं सहित पदाधिकारियों में ऐसा कुछ नहीं दिखा। लोक सभा चुनाव का माहौल बनते बनते यह चर्चा थी कि सदर लोकसभा सीट के लिए सपा से राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर व बसपा से पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी टिकट की दौड़ में सबसे आगे हैं। इसी बीच सपा-बसपा में लोस चुनाव को लेकर गठबंधन हो गया।
अब तक इस सीट का रिकार्ड देखा जाए तो हमेशा समाजवादी विचार धारा के ही प्रत्याशी जीतते रहे। 1977 के बाद पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर इस सीट से चुने जाते रहे। दो बार ऐसी स्थिति बनी जब इस सीट पर गैर दलों के प्रत्याशी जीते। चंद्रशेखर के निधन के बाद उनके पुत्र ने विरासत संभाली। एक बार फिर सीट के सपा की झोली में आने से कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। इससे पहले सपा व बसपा के प्रत्याशी इसके पूर्व अपने-अपने पक्ष में सीट करने के दावे करते रहे।
राजनीतिक गलियारे में अब प्रत्याशी को लेकर चर्चा होने लगी है। हालांकि अब तक शीर्ष स्तर पर इसकी अधिकारिक घोषणा होना बाकी है। गठबंधन की घोषणा के पहले इस सीट को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे थे। पर अब इस पर विराम लग गया है। लोस सीट के अंतर्गत बैरिया, बलिया सदर, फेफना विस क्षेत्र के अलावा गाजीपुर के मोहम्मदाबाद व जहुराबाद विधानसभा क्षेत्र भी आते हैं। पिछले चुनाव में इस सीट पर भाजपा के भरत सिंह ने चुनाव जीता था। इसमें दूसरे नंबर पर सपा के नीरज शेखर थे।