{"_id":"5bb904e1867a5514bb7994f2","slug":"161538852065-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 लाभार्थियों को मिला मुख्यमंत्री आवास का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 लाभार्थियों को मिला मुख्यमंत्री आवास का लाभ
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। दैवीय आपदा के तहत बैरिया में सात व मुरलीछपरा विकास खंड में 15 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास निर्माण के लिए लाभार्थियों के खाते में प्रथम किस्त भेजा गया है। लाभार्थीपरक योजनाओं के तहत जिन लोगों का नाम वर्ष 2011 के सेक डाटा में छूट गया है उन्हें शामिल करने को किए गए सर्वे की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार विकास खंड से 1177 पात्र लोगों को मुख्यमंत्री आवास, 202 लोगों को आयुष्मान भारत, 229 पात्र गृहस्थी कार्ड, सात अंत्योदय कार्ड, 171 विधवा पेंशन, 223 वृद्धा, 28 दिव्यांग को लाभ देने के लिए सेक डाटा में शामिल करने की संस्तुति की गई है। जबकि मुरलीछपरा विकास खंड में 820 लोगों को मुख्यमंत्री आवास, 202 आयुष्मान भारत, 201 विधवा पेंशन, 223 वृद्धा पेंशन, 33 दिव्यांग, 129 पात्र गृहस्थी कार्ड, सात अंत्योदय कार्ड के लिए लाभार्थियों के नाम सूची में शामिल करने की संस्तुति की गई है।
वहीं दैवीय आपदा के तहत बैरिया ब्लाक के जगदेवा निवासी सीताराम तिवारी, श्रीनगर निवासी मोतीलाल व मनोज यादव, उपाध्यापुर निवासिनी गुदनी देवी पत्नी नगीना तिवारी, दलपतपुर निवासी राजाराम यादव व जितेंद्र तिवारी तथा दुर्जनपुर निवासी शंभूनाथ यादव के खाते में मुख्यमंत्री आवास निर्माण के लिए 40-40 हजार रुपये भेज दिए गए हैं। जबकि मुरलीछपरा ब्लाक के ख्वासपुर के 10, चांददीयर एक व दलनछपरा के चार लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास निर्माण के लिए प्रथम क़िश्त भेजी गई है।