फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   16 lakhs looted by luring money to double

Ballia News: धन दोगुना करने का लालच देकर हड़पे 16 लाख

Wed, 17 Jan 2024 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
16 lakhs looted by luring money to double
सुखपुरा थाना के बसंतपुर निवासी नित्यानंद सिंह ने दो लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। धोखा देकर 16 लाख लेने और वापस नहीं करने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में दोनों पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जैविक विधि से खेती करते हैं। उनके दो मित्र रवींद्र कश्यप निवासी जापलिनगंज व विशाल गुप्ता निवासी विजय सिनेमा रोड उनके कृषि उत्पाद की थोक खरीदारी करके विक्रय करते हैं। 10 जुलाई 2018 को रवींद्र कश्यप विजय सिनेमा रोड स्थित अपनी दुकान पर पीड़ित को बुलाया। दोनों मित्रों ने घरेलू मसाला कंपनी लगाने के लिए 16 लाख रुपये की मदद मांगी। पांच वर्ष में पैसा दोगुना कर पैसा वापस लौटने का भरोसा दिया। इनकी बातों पर भरोसा कर अपने रिश्तेदारों से पैसा लेकर कुल 12 लाख रुपये दिया। दोनों मित्रों ने कंपनी बैठाने के लिए जमीन का बैनामा कराने के लिए चार लाख की और मांग की। 20 अगस्त 2018 को पैसा लेकर बलिया रजिस्ट्री ऑफिस पर गया। वहां पहले से रवींद्र कश्यप तथा विशाल गुप्ता मौजूद थे। उक्त दोनों ने 100-100 रुपये अलग-अलग दो स्टांप पेपर लाकर पैसा के बाबत इकरारनामा लिखा। 16-16 लाख रुपये के चेक दे दिए। इसमें पांच साल बाद भुगतान की तिथि अंकित की थी। इसके बाद दोनों को चार लाख रुपये दे दिया गया। वर्ष 2023 में जब पैसे के भुगतान का समय हुआ तो पता चला कि इनके खाते में कोई पैसा नहीं है। बार-बार पैसा मांगने पर गाली गलौज करने लगे। इनके मसाला की कंपनी के बारे में पता किया गया तो पता चला की इन लोगों के द्वारा किसी प्रकार का कोई मसाला की कंपनी नहीं लगाई गई है। इस बाबत कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed